मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में जिस तीर्थ पुरोहित से विवाद हुआ है, वह खुद को गांधी परिवार का पंडा बताता है। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन परिवार का पुरोहित होने का भी दावा करता है। जबकि महानायक जब परिवार के साथ विंध्याचल आए थे, तब राजन पाठक ने दर्शन पूजन कराया था। वह अमर सिंह के साथ आए थे। कुछ दिन पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट ने भी इस पुरोहित पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले भी इसके खिलाफ मारपीट और पुरोहितों पर आरती का गर्म तेल फेंकने की तहरीर दी गई हैं। कुछ महीने पहले इसी पुरोहित ने एक दरोगा का सिर फोड़ दिया था। उसमें भी पुलिस ने उसकी पिटाई की थी।
मां विंध्यवासिनी परिसर में पुलिस और तीर्थ पुरोहित में झड़प होने के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर में सिर्फ पुलिसकर्मी और तीर्थ पुरोहित हैं। मंदिर परिसर में पंडा समाज कार्यालय से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूजन प्रतिबंधित हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।