फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की गाड़ी के आगे बैठी युवती: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने रास्ता रोका तो एसपी ने कार से उतरकर सुनी फरियाद, बोले- दुष्कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 28 Jun 2021 10:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
एसपी की गाड़ी के आगे बैठी पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस महकमें में तब हड़कंप मच गया, जब एक युवती पुलिस अधीक्षक (एसपी) की गाड़ी के आगे बैठ गई। वह अपने परिवार के साथ थी। जब पुलिस उसे हटाने गई तो वह वहां से हटने को राजी नहीं हुई। आखिरकार एसपी खुद अपने वाहन से उतरकर उसके पास गए और उससे उसकी परेशानी के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह एक सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता है। वह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न होने से परेशान थी। वह सोमवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची। उस समय पुलिस अधीक्षक गाड़ी में बैठकर जा रहे थे तो युवती ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। गाड़ी न रुकने पर युवती गाड़ी के आगे बैठ गई। इसके बाद एसपी गाड़ी से उतकर उसकी बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के अनुसार, जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया था कि वह 30 मई को दुकान बंद कर रात नौ बजे घर जा रही थी। इस दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने उसका अपहरण किया। बोलेरो में बैठाकर उसे जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
इस दौरान सिगरेट से उसके कपड़ों को जलाया गया, बाद में वह बेहोश हो गई थी। वे लोग जंगल में छोड़ कर चले गए। वहां से वह किसी तरह सड़क पर आई। इसके बाद अहरौरा पुलिस उसे अपने साथ ले गई। जमालपुर पुलिस ने मामले में आठ लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

4 of 5
गिरफ्तारी न होने पर युवती सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जब वह कार्यालय पहुंची एसपी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। गाड़ी गेट पर पहुंची थी कि युवती ने एसपी की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ं
पीआरओ बाहर आए, पर वो हटने को राजी नहीं थी। इसके बाद युवती गाड़ी के आगे लेट गई। एसपी ने गाड़ी से बाहर आकर उसकी फरियाद सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें