फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: देवरहा आश्रम में मोहन भागवत ने की हनुमान साधना, अखंड भारत निर्माण को अर्पित किए 51 मन लड्डू

Tue, 28 Feb 2023 05:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 7
देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मिर्जापुर के देवरहा हंस बाबा आश्रम में अपने 18-19 घंटे के प्रवास के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान किए। सोमवार शाम देवरहा हंस बाबा के सत्संग में शामिल हुए। वहीं मंगलवार सुबह अखंड भारत निर्माण का संकल्प लिया। आश्रम में स्थित पवन पुत्र हनुमान को देसी घी सेबने 51 मन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए विंध्यधाम पहुंच गए। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद वे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

आरएसएस प्रमुख सोमवार शाम देवरहा परमहंस आश्रम पहुंचे थे। सर्वप्रथम बाबा से मुलाकात की। बाबा ने कहा कि चीन और पाकिस्तान का सर्वनाश हो जाएगा। पाकिस्तान कंगाल हो गया है। कटोरा लेकर घूम रहा है पर उसे कुछ मिलेगा नहीं। खंडहर होने के कगार पर है। बाबा के सत्संग में शामिल होने के बाद मोहन भागवत अपने कक्ष में चले गए और वहीं प्रसाद पाया।  
विज्ञापन

2 of 7
देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह स्नान-ध्यान के बाद आश्रम स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में 51 मन लड्डू का प्रसाद लगाया व हवन किया। बगल में ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा गीता मानस मंदिर में गए। जहां हंस बाबा के द्वारा स्पर्श कर रखे गए गीता और मानस की दो शिलाएं आरएसएस प्रमुख के हाथों से मंदिर में लगवाई गईं। 

विज्ञापन

3 of 7
देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा मंच धाम गए। वहां पूजा पाठ के बाद तीसरी बार अखंड भारत का संकल्प लिया। बाबा ने आरएसएस प्रमुख को प्रसाद दिया।

4 of 7
देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
 ब्रह्मवेत्ता श्री देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि ये प्रसाद पीएम मोदी, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित देश के कोने-कोने में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
महावीर बजरंगबली और देवरहा हंस बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
विंध्याचल मंदिर में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख हाथ में पूजन सामग्री लेकर गर्भगृह में पहुंचे । विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की पूजा व परिक्रमा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विंध्याचल में मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
दर्शन पूजन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मोहन भागवत को निर्माणाधीन विंध्य कारिडोर को दिखाया। इसके बाद वे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें