फागुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर विंध्याचल मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से मंदरि में उमड़े श्रद्धालुओं में किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
फागुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर रविवार को हजारों दर्शनार्थियों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में फागुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर दर्शन पूजन करने के लिए दूरदराज से आए आस्थावानों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से सिर झुकाया। भोर में मंगला आरती के बाद से मंदिर में माता के भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। गंगा स्नान के बाद लोगों का विंध्याचल मंदिर में पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
2 of 5
Maa Vindhyavasini Temple
- फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के बाद विंध्य दरबार में पहुंचे नर नारियों ने विधिवत दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। घंटा-घड़ियाल शंख और पहाड़ा वाली के जयकारे से पूरा वातावरण देवीमय हो रहा था। नारियल, चुनरी, माला-फूल के साथ प्रसाद चढ़ाकर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह भक्त गंगा स्नान करने के बाद देवी धाम पहुंचे, जहां मां का गुड़हल और गुलाब पुष्पों सहित रजतमणि आभूषणों से किए गए शृंगार के साथ मां का दर्शन पाकर भाव विभोर उठे।
विज्ञापन
3 of 5
Maa Vindhyavasini Temple
- फोटो : अमर उजाला
देवी धाम पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर दर्शन पूजन किया। मां का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने महाकाली मंदिर एवं मां अष्टभुजी देवी मंदिर में त्रिकोण परिक्रमा की। इसी क्रम में भक्तों ने मंदिर में विराजमान महाकाली, मां दुर्गा, पंचमुखी महादेव, मां सरस्वती देवी, मां शीतला, महालक्ष्मी, दक्षिण मुखी हनुमान, राधाकृष्ण, अन्न्पूर्णा देवी, बटुक भैरव सहित अन्य मंदिरों में जाकर शीश नवाया।
4 of 5
Maa Vindhyavasini Temple
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने पहाड़ पर विराजमान मां काली और मां अष्टभुजा देवी दरबार में जाकर पूजन अर्चन कर मंगल कामना की। मां का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने विंघ्य धाम की गलियों में सजी दुकानों पर जाकर खरीदारी की।
देवी दरबार में आस्थावानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के जवान के साथ श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानू पाठक, मंदिर सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा व पीएसी बल पुलिसकर्मी सहित कई अन्य लोग भक्तों की सेवा में तत्पर रहे।