चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगे ये होंगी रालोद की युवा पंचायतें
बता दें कि जयंत चौधरी पश्चिमी यूपी में अब तक चार युवा पंचायतों को संबोधित कर चुके हैं। इनमें उन्होंने 28 जून को शामली में, 1 जुलाई को मथुरा में, 3 जुलाई को मुजफ्फरनगर में और 4 जुलाई को बिजनौर में युवा पंचायत को संबोधित किया।
इसके बाद 6 जुलाई को वह बुलंदशहर, 8 जुलाई को अमरोह, 9 जुलाई को मुरादाबाद, 11 जुलाई को अलीगढ़, 12 जुलाई को आगरा, 14 जुलाई को गाजियाबाद व 19 जुलाई को बागपत में युवा पंचायत को संबोधित करेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि बागपत में होने वाली पंचायत में अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलन को लेकर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।