फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी नहीं तो किसी की नहीं: बस रोकी, छात्रा को पुकारकर मार दी गोली, सिरफिरे ने एकतरफा इश्क में की खौफनाक वारदात

Sat, 14 Jan 2023 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
एकतरफा प्यार में शुक्रवार को मेरठ के मवाना में युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चलती बस रोककर छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को गोली मारने का आरोपी आईटीआई छात्र राजन एक महीने से शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि तुम मेरी न हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। उसने छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया था। छात्रा ने शादी से इन्कार किया और नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी ने नंबर बदल-बदलकर फोन करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को सिरफिरे ने चालक से बस रुकवाई और इसमें सवार छात्रा का नाम पुकारने के बाद उस पर तमंचे से गोली चला दी।

घायल छात्रा ने बताया कि बस यात्रियों से भरी थी। अचानक ही राजन ने यह सब किया। गोली मारने के बाद वह बस से कूदकर भाग गया। घटना से लोग सहम गए। छात्रा ने बताया कि राजन बहुत दिन से फोन पर मेसेज करके उसे परेशान करता था। वह लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने कई बार कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकती है। उसका नंबर भी ब्लॉक किया, लेकिन इसके बाद भी नए-नए नंबरों से फोन करता रहा।
विज्ञापन

2 of 7
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज से ही कर रहा था पीछा 
राजन छात्रा का कॉलेज से पीछे कर रहा था। छात्रा जब अपनी सहेली के साथ बस में बैठी तो आरोपी चुपचाप पीछे से चढ़ गया। छात्रा को इस बात का अंदाजा नहीं था कि राजन गाड़ी में है और उसके साथ ऐसी घटना हो जाएगी। घटना के बाद राजन के परिवार वाले भी मकान पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बंद कमरे में आरोपी से पूछताछ की है। वहीं छात्रा मेरठ के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन

3 of 7
घायल छात्रा की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक गोली बस के बोनट पर लगी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब एक फायर चूक गया तो उसने दूसरी गोली चलाई, यह छात्रा के कंधे पर लगी। पुलिस के मुताबिक पहली गोली बस के बोनट पर लगी और इसमें धंस गई। पहली गोली के बाद ही यात्री दहशत में आ गए और उन्हाेंने आरोपी को पकड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटाई।

4 of 7
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के साथ 10वीं में पढ़ता था राजन 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी दसवीं क्लास में छात्रा के साथ पढ़ता था। दसवीं पास करने के बाद छात्रा ने दूसरे स्कूल में प्रवेश ले लिया था। सीओ मवाना आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी हस्तिनापुर से आईटीआई कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस ने कॉल डिटेल भी निकाली है।
विज्ञापन

5 of 7
छात्रा को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
छात्रा बोली...तमाशबीन बने रहे लोग, नहीं की मदद
मेडिकल में भर्ती छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि बस में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने मदद नहीं की। इसी दौरान एक मैजिक गाड़ी में जा रहे व्यक्ति उसे अस्पताल तक लेकर गए। वहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
meerut police - फोटो : अमर उजाला
कंधा नहीं करेगा काम, जबड़े के नीचे फंसी बुलेट 
छात्रा को गोली बाएं कंधे के नीचे लगी है। बुलेट जबड़े के नीचे फंसी हुई है। ऐसे में छात्रा के मुंह का ऑपरेशन करना पड़ेगा। छात्रा का उपचार कर रहे डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि छात्रा का कंधा ठीक से काम नहीं करेगा। गोली ने उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
meerut police - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले हो चुकी है बहन की मौत 
छात्रा की एक बहन की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, परिजन छात्रा के जल्द कुशल होने की दुआ करते रहे।

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। -आशीष शर्मा, सीओ मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें