फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले किए गलत इशारे फिर बोला 'दीदी सॉरी...', एंटी रोमियो लापता, दहशत में आधी आबादी

Wed, 19 Dec 2018 04:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज
मेरठ में आधी आबादी पर फिर आफत टूट पड़ी है। स्कूल - कॉलेज और शहर के बाजारों में महिलाओं व छात्राओं से छेड़खानी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। पुलिस का एंटी रोमियो दस्ता शहर से लापता है। रोजाना छेड़छाड़ की घटनाएं होने के बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद पुलिस का एंटी रोमियो दस्ता एक्टिव नहीं हुआ।

योगी सरकार ने छेड़खानी परअंकुश लगाने के लिए प्रदेश के हर जनपद में एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया था। स्कूल-कॉलेज और बाजारों में मनचलों के खिलाफ रोजाना अभियान चलाना था। पुलिस ने इसके लिए थाने स्तर में टीम बनाई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के इस अभियान को पुलिस के आला अधिकारियों में सिर्फ कागजों में समेटकर मानो खत्म कर दिया। पुलिस द्वारा तैयार एंटी रोमियो स्क्वॉयड गायब हो गया। नतीजा, फिर से छेड़छाड़ की घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। 
विज्ञापन

2 of 7
meerut news
एसएसपी ऑफिस में एक सप्ताह में तीन ऐसे मामले आए, जिनमें अलग अलग तीन छात्राओं ने मनचलों से परेशान होेकर स्कूल छोड़ा। मेडिकल में रहने वाली छात्रा कहती है कि पुलिस से कई बार शिकायत की। बावजूद इसके मनचलों पर कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ऑफिस में भी वह शिकायत पत्र दे चुकी है। टीपी नगर इलाके में रहने वाली छात्रा ने बताया कि मनचलों से परेशान होकर उसका स्कूल छूट गया। परतापुर की छात्रा कहती कि मनचलों से परेशान होकर उसकी पढ़ाई छूट गई। 

 
विज्ञापन

3 of 7
meerut news
सिर्फ एक दिन जागी पुलिस 

हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी के सामने छात्राओं से छेड़खानी होती थी जिसमें एक टेंपो चालक ने पहले छात्रा से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसको टक्कर मार दी जिसमें उसके गले की हड्डी में फैक्चर भी आ गया। इसमें पुलिस की किरकिरी हुई। तब जाकर पुलिस ने सिर्फ एक दिन, सोमवार, मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार को फिर से हापुड़ रोड पर ऐसी ही स्थिति हो गई। लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताते कहा कि मनचलों से उनकी बेटियां परेशान हैं।

छेड़छाड़ की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी हैं। छात्रा और महिलाओं की सुरक्षा मद्देनजर पुलिस गंभीर है। स्कूल और कॉलेज के बाहर मनचलों के खिलाफ अभियान फिर से चलाया जाएगा। छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। थाना पुलिस भी लगाई जाएगी।
- रणविजय सिंह, एसपी सिटी 


 

4 of 7
meerut news
छात्रा की तहरीर पर शोहदे को दबोचा

मोदीपुरम क्षेत्र में एक गांव निवासी छात्रा को परेशान करने वाले मनचले को पुलिस ने दबोच लिया। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी छात्रा मोदीपुरम स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। स्कूल आने जाने के दौरान गांव का ही एक युवक उस पर अश्लील कमेंट करता था। छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। भयभीत छात्रा शनिवार को परीक्षा में शामिल नहीं हुई। सोमवार को दूसरी छात्रा से परीक्षा की जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा से स्कूल न जाने का कारण पूछा। उसने परिजनों को छेड़छाड़ के संबंध में बताया। परिजन छात्रा को लेकर पल्लवपुरम थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसअआई महेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर गांव निवासी सन्नी पुत्र जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज
युवती को अगवा करने की कोशिश के मामले में तीन को जेल भेजा
गंगानगर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को युवती को अगवा करने के प्रयास व तेजाब फेंकने की धमकी के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की किरकिरी होने पर तीसरे आरोपी को भी पकड़ कर मंगलवार को चालान कर दिया गया। गंगानगर थाने में युवती को अगवा करने के मामले में आरोपियों को जेल भेजने पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। पूर्व पार्षद समेत कई नेता आरोपियों को छुड़ाने की जुगत में लगे रहे। वहीं, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने पुलिस को फोन कर कहा कि अगर आरोपी छोड़े गए तो वह हाईकमान से इसकी शिकायत करेंगे। वीनस शर्मा ने पुलिस अफसरों से भी इसकी शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार निवासी कसेरू बक्सर, विवेक निवासी साकेत और जयदीप निवासी मामेपुर गेट ईशापुरम ने युवती को एक शॉप से अगवा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इसी मामले में आयी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
meerut news
अपहृत युवती की बरामदगी को हंगामा 
मेरठ में अपहृत युवती की बरामदगी की मांग को लेकर युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने में धरना दिया। चेतावनी दी कि अगर युवती को जल्द बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। यह युवती करीब एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई थी। परिजनों ने क्षेत्र के ही दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों को जब बरामदगी के संबंध में उचित आश्वासन नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर युवा सेवा समिति के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। परिजनों का आरोप था कि जिस दिन से युवती लापता हुई, तभी से उसका मोबाइल चालू है। पुलिस चाहती तो उसी दिन उसका पता लगा लेती। लेकिन मामले को टालने का प्रयास हो रहा है। इसको लेकर काफी देर हंगामा होता रहा। इस बीच एसपी सिटी रणविजय सिंह ने फोन पर बदर अली से बात की। भरोसा दिलाया कि जल्द युवती का पता लगाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। आश्वासन पर थाने से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ न्यूज
मोदीपुरम में समान लेने बाजार आई एक युवती से बाइक सवार तीन युवकों ने अश्लील इशारे कर दिए। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया। बाजार में ही उन युवकों को रोककर कई थप्पड़ लगाए। मौके पर भीड़ जमा होने पर युवकों ने पैर पकड़कर युवती से माफी मांगी। बाद में पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। वाकया मोदीपुरम हाईवे स्थित चौहान मार्केट का है। पल्लवपुरम की एक युवती दिल्ली में जॉब करती है। शाम करीब सात बजे वह स्कूटी से समान लेने आई थी। मार्केट से पहले हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ और अश्लील इशारे भी किए।

युवती ने साहस दिखाते हुए युवकों का पीछाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनको कई थप्पड़ जड़े। इसी बीच पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। जबकि एक युवक फरार हो गया। युवती ने सहास दिखाते हुए सरेबाजार युवकों की जमकर धुनाई की, लेकिन वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए युवक ने अपना नाम आकाश निवासी हापुड़ बताया है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें