फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार 

Sat, 16 Apr 2022 11:54 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म - फोटो : amar ujala
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दुर्गा नगर निवासी नैना ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं। वहीं एकसाथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशियों की बहार आ गई है। 

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ वीडी पांडेय ने बताया कि नैना के पति रोबिन सक्सेना हैं। नैना 8 माह 3 सप्ताह (कुल-35 सप्ताह) से गर्भवती थीं। उनका इलाज स्त्री एवम प्रसूति रोग विभाग की आचार्य डॉ. अरुणा वर्मा कर रही थीं। डॉ. अरुणा और उनकी टीम की डॉ. राघवी और डॉ. प्रतिष्ठा ने ऑपरेशन कर तीन स्वस्थ बच्चों का जन्म कराया। 

तीनो जुड़वां बच्चों में से पहला लड़का 2 किग्रा का है, जो नैना को सौंप दिया गया है। दूसरा लड़का 1.9 किग्रा तथा तीसरी लड़की 1.5 किग्रा की है, जिन्हें अभी एनआईसीयू में रखा गया है। इन्हें भी जल्द ही सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म - फोटो : amar ujala
नैना ने बताया कि एक ही बार में उनका परिवार पूरा हो गया। यह उनकी पहली प्रेग्नेंसी थी और अब उन्हें तीन बच्चे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और वह  हाउसवाइफ हैं। परिवार में और इससे पहले किसी को जुड़वां बच्चे नहीं हुए। वहीं नैना के पति रोबिन का कहना है कि दो बच्चे अभी एनआईसीयू में हैं। उनके लिए वह थोड़े चिंतित हैं। 

यह भी पढ़ें: लिया चार्ज: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म - फोटो : amar ujala
एक हजार में एक महिला के होते हैं तीन बच्चे एक साथ 
प्रसव कराने वाली डॉ. अरुणा वर्मा ने बताया कि शुरू से नैना का इलाज मेडिकल में उनकी देखरेख में चल रहा था। इलाज के दौरान अल्ट्रा साउंड में पता चल गया था कि एक से ज़्यादा बच्चे होंगे।
सामान्य तौर पर मेडिकल साइंस के हिसाब से एक हजार में किसी एक महिला के एक साथ तीन बच्चे हो सकते हैं। अब आईवीएफ के ज़रिए तो हो जाते हैं, लेकिन सामान्य डिलीवरी में ऐसा कम ही होता है। 
 

4 of 5
मेरठ में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म - फोटो : amar ujala
क्या है एक से ज्यादा बच्चों का होना
एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक ही एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म - फोटो : amar ujala
दो तरह के होते हैं जुड़वां बच्चे
जुड़वा या तीन बच्चे दो तरह के होते हैं आइडेंटिकल और नॉन-आइडेंटिकल। मेडिकल भाषा में इन्हें मोनोजाइगोटिक और डायजाइगोटिक कहा जाता है। आमतौर पर महिला के शरीर में एक अंडा होता है जो एक स्पर्म से मिलकर एक भ्रूण (एम्ब्रियो) बनाता है। लेकिन कई बार इस फर्टिलाइजेशन में एक नहीं बल्कि दो या तीन भ्रूण भी तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें