फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला का कत्ल... अर्द्धनग्न लाश, सिर के साथ चेहरे और शरीर पर चोट-गहरे घाव, दरिंदगी की आशंका; बेटा भी लापता

Tue, 10 Jun 2025 04:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut Murder News: यूपी के मेरठ जिले में एक महिला की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है। खंडहर में महिला का अर्द्धनग्न शव मिला है। उसके सिर के साथ चेहरे और शरीर पर चोट और गहरे घाव हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
meerut murder - फोटो : संवाद
Meerut Crime News: मेरठ के कैंट इलाके में गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े भवन में सोमवार को महिला का खून से लथपथ शव मिला। महिला की सिर कूचकर हत्या की गई है। सिर के अलावा चेहरे और शरीर अन्य हिस्सों पर चोट व गहरे घाव मिले हैं। महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। 

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। महिला के साथ लोगों ने कुछ दिन पहले सात साल के बेटे को भी देखा था। वारदात के बाद बच्चा भी लापता है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और सदर बाजार थाना पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने पहले शव देखा। वह खंडहर पड़े भवन के पास गए तो बदबू आ रही है। अंदर जाकर देखा तो करीब 40 साल की महिला का शव पड़ा था। सूचना पर सदर बाजार व लालकुर्ती थाने की पुलिस और सेना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

 
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
खंडहर भवन पुराना सिनेमाहाल का बताया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। महिला के कपड़े क्षतविक्षत होने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। महिला की सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है। मौके पर लोगों व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव लगभग दो दिन पुराना बताया गया है। इस वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीम काम कर रही हैं।
 

4 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
मांगकर गुजारा करती और खंडहर में बेटे के साथ रहती थी
लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला एक साल से अपने लगभग सात वर्षीय बेटे के साथ खड़हर पड़े भवन में रह रही थी। वह रहागीरों से भीख मांगकर गुजारा कर रही थी। पुलिस ने महिला के बेटे की तलाश में आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। मगर उसका पता नहीं चल सका। कैंट क्षेत्र में वारदात की सूचना पर आर्मी के अधिकारी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है।

 
विज्ञापन

5 of 8
बंद कमरे में मिला कपड़ों से भरा बैग - फोटो : संवाद
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली। एसपी सिटी का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी सदर बाजार थाने पर रपट इत्तलाई दर्ज की गई है। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीम काम कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
24 घंटे सड़क पर चलते हैं वाहन
गांधी बाग चौराहे की मुख्य सड़क पर 24 घंटे वाहन चलते हैं। चौरहे से एक रास्ता कंकरखेड़ा, दूसरा रुड़की रोड़, तीसरा बीएसएनएल ऑफिस व चौथा रास्ता सब एरिया कैंटीन के सामने से निकलता है। वहीं, चौराहे पर सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। बावजूद इसके महिला की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वालों ने पुलिस की गश्त के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। हालांकि घटनास्थल के पास प्रकाश की व्यवसथा नहीं है। जिस कारण रात में सड़क पर अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

7 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने मौके से एक बैग किया बरामद
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव के पास कमरे में एक भूरे रंग का फटा पुराना लैपटाॅप बैग बरामद हुआ। जिसमें कुछ कपड़े रखे हुए थे। बैग की अंदर एक खाकी रंग की कमीज भी रखी हुई थी। पुलिस को मौके से एक फोन का डिब्बा और एक गद्दा मिला। पुलिस ने मौके से मिले सभी सामान को जांच के लिए एकत्र कर लिया है।
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock Image
चूल्हे पर मिली राख
पुलिस के अनुसार खंडहर पड़े भवन में महिला की हत्या सड़क की तरफ बने कमरे में हुई। पीछे की तरफ एक कमरे में मिट्टी का चूल्हा बना हुआ था। चूल्हे पर कुछ राख पड़ी हुई थी। मगर कमरे के अदंर से कोई बर्तन नहीं बरामद हुआ। साथ ही कमरे के अंदर से ज्यादा सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस को आशंका है कि आरोपी महिला के कमरे में रखे जरूरत के सामान को अपने साथ ले गए हैं।

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: कभी लेटती तो कभी बैठकर रोती, नींद ली, चाय-बिस्किट खाए; वन स्टाप सेंटर में सोनम के 14 घंटे




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें