माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पति, पड़ोसी, रिश्तेदार समेत पांच नामजद
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बताया गया है कि आरोपी पत्नी के पड़ोसी वसीम से बात करने का शक करता था, उसे भी परिजन ने नामजद कराया है। फरजाना के भाई साजिद की तहरीर पर पुलिस ने मौसम, उसके चचेरे भाई मोईन पुत्र इकरारू निवासी पल्हेड़ा थाना पल्लवपुरम, वसीम पुत्र इकबाल निवासी लाला मोहम्मदपुर, रिश्तेदार चांद पुत्र सतुन निवासी ग्राम असौड़ा जिला हापुड़ व मौसम की बहन आसमीन निवासी लावड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। हत्यारोपी पति व अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।