फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुईं नई ऊंचाई: एशियन गेम्स में पश्चिमी यूपी का रहा जलवा, 14 खिलाड़ियों ने फहराया परचम

Sun, 08 Oct 2023 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अन्नू रानी - फोटो : Amar Ujala

चीन में हुए एशियन गेम्स में पश्चिमी यूपी के 14 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खेलों के इस महाकुंंभ में मरेठ की तीन बेटियों ने दो गोल्ड, एक रजत, एक कांस्य हासिल किया। बागपत के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, दो रजत और दो कांस्य जीतकर अपना परचम फहराया। सहारनपुर के दो खिलाड़ियों ने दो रजत पदक अपने नाम दर्ज किए। मज्फ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।

विज्ञापन

2 of 6
गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने दौड़ में एक रजत और अगले 24 घंटे में ही एक गोल्ड हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। सरधना के बहादरपुर की बेटी अन्नु रानी ने भाला फेंक कर सोने पर निशाना साधा। पल्लवपुरम के एकता विहार निवासी किरण बालियान ने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता।

 

विज्ञापन

3 of 6
सीमा अंतिल - फोटो : Amar Ujala

मेरठ की सीमा अंतिल ने 58.62 मीटर चक्का फेंककर कांस्य पदक देश के नाम किया। कबड्डी टीम में शामिल मुजफ्फरनगर अर्जुन देसवाल ने शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए टीम को गोल्ड दिलाया। बागपत के अंगदपुर गांव के अखिल श्योराण ने राइफल शूटिंग टीम में जगह बनाते हुए देश को स्वर्ण दिलाया।

 

4 of 6
नीरज का स्वागत करते क्षेत्रवासी - फोटो : Amar Ujala

मवीकलां गांव निवासी सेना के जवान नितीश उज्ज्वल और आदर्श नंगला के नीरज मान ने रोइंग में रजत पदक हासिल किया। रजत हासिल करने वाली नौकायन टीम में शामली के आशीष और मुजफ्फरनगर के पुनीत भी शामिल रहे।
 

विज्ञापन

5 of 6
प्राची चौधरी के साथ अन्य खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

ढिकौली गांव के अर्जुन ढाका ने कैनोइंग में कांस्य हासिल किया। जोनमाना गांव की बहू प्रीति तोमर ने एथलेटिक्स में कांस्य जीता। सहारनपुर के शिमलाना निवासी कार्तिक कुमार ने 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। झबीरण गांव की प्राची चौधरी ने 400 मीटर रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक झटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉ संजीव बालियान - फोटो : Amar Ujala

पश्चिमी यूपी को मिले 14 मेडल गौरव की बात: संजीव बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिमी यूपी को 14 मेडल मिले हैं, यह बहुत ही गौरव की बात है। पारुल चौधरी के स्वागत समारोह में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र का नाम देश में रोशन कर रहे हैं। सलावा में बन रहे देश के सबसे बड़े खेल विश्वविद्यालय से खेलों को और बढ़ावा मिलेगा। खेल के क्षेत्र में और प्रतिभाएं निखकर आगे आएंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें