फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न के दौरान हादसा: गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू रानी के भाई दुर्घटना में घायल, साथी भी चोटिल

Sat, 07 Oct 2023 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एथलीट अन्नू रानी के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वापस गांव आने पर भव्य स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल में भर्ती अन्नू रानी के भाई जितेंद्र - फोटो : Amar Ujala
मेरठ से सटे सरधना के बहादरपुर गांव निवासी एथलीट अन्नू रानी आज अपने गांव पहुंची। एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अन्नू का मेरठ के परतापुर से कंकरखेड़ा तक भव्य स्वागत किया गया।
 
इसी दौरान जश्न के बीच अन्नू का भाई जितेंद्र कुमार व उसका एक साथी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया कि दोनों युवक बाइक से घर का सामान लेने के लिए जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
अन्नू रानी का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अन्नू रानी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। शनिवार सुबह अनु रानी मेरठ पहुंची थीं। परिजन व ग्रामीण अन्नू रानी के स्वागत की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में जितेंद्र कुमार - फोटो : Amar Ujala
जश्न के बीच अन्नू रानी का भाई जितेंद्र अपने दोस्त अंकित के साथ घर का सामान लेने के लिए बाइक से सरधना नहर की तरफ जा रहा था। इसी बीच सरधना की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवकों का  सिर सड़क पर जा लगा।
 

4 of 5
अन्नू रानी - फोटो : Amar Ujala
सड़क पर सिर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू के भाई के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे में घायल अन्य युवक - फोटो : Amar Ujala
परिजनों ने दोनों घायलों को हाईवे स्थित कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों युवकों की हालत के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच रिपोर्ट में दोनों के सिर में सूजन दिखाई दे रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें