फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर की विदिशा ने दक्षिण अफ्रीका में जीता 'मिस वर्ल्ड डेफ 2019' का खिताब

Tue, 23 Jul 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
विदिशा बालियान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की बेटी विदिशा बालियान ने 'मिस वर्ल्ड डेफ-2019' का खिताब जीतकर कामयाबी की उड़ान भरी है। उसकी कामयाबी से उसके परिजनों और जिले में खुशी का माहौल है। दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुई प्रतियोगिता में भाग लेकर विदिशा 23 जुलाई को भारत लौटेंगी। विदिशा लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर और डिफलॉम्पिक्स में भी मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विदिशा बालियान - फोटो : अमर उजाला
विदिशा बालियान छपार क्षेत्र के गांव परेई निवासी धर्मपाल सिंह की पौत्री है। धर्मपाल सिंह जनता इंटर कालेज हरसौली से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो पुत्र विपिन बालियान और प्रवीण हैं। विदिशा विपिन की बेटी है। विदिशा श्रवण बाधित हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर 3/1132 में रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विदिशा बालियान व मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला
19-20 जुलाई की रात्रि को दक्षिण अफ्रीका में 'मिस वर्ल्ड डेफ-2019' प्रतियोगिता संपन्न हुई। विजेता का खिताब मिलते ही परिजनों और जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

 

4 of 6
विदिशा बालियान - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में बलवंत सिंह बाग की पंचशील कॉलोनी निवासी विदिशा के चाचा प्रवीण बताते हैं कि विदिशा ने लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सिल्वर मेडल और डिफलॉम्पिक्स में पांचवां स्थान भी हासिल किया, लेकिन चोट की वजह से उसे लॉन टेनिस को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद उसने सौंदर्य प्रतियोगिता की ओर कदम बढ़ाए। 
विज्ञापन

5 of 6
विदिशा बालियान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी दीपा मलिक के सहयोग से आगे बढ़ने का रास्ता मिला और 2018 में मिस इंडिया डेफ का खिताब जीता। परिजनों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान विदिशा को लिखने-पढ़ने में भी परेशानी महसूस होती थी।

उसका ध्यान इन बातों से हटाने के लिए उसे खेल की ओर प्रेरित किया। वॉलीबाल में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सामूहिक खेल होने के कारण उसमें परेशानी आती थी। इसके बाद उसने लॉन टेनिस की ओर रुख किया और शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदिशा बालियान - फोटो : अमर उजाला
फैशन की दुनिया में कदम रख उसने आगे बढ़ना शुरू किया। विदिशा के चाचा प्रवीण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदिशा की जीत पर बधाई संदेश दिया है। प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी उसे सम्मानित किया था। विदिशा 23 जुलाई को भारत लौटेंगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें