फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के सोमवार में इस बार बन रहा ये खास संयोग, शिव की उपासना से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं

Mon, 22 Jul 2019 04:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
sawan 2019 - फोटो : sawan 2019
सावन के पहले सोमवार को शहर भर के सभी शिवालयों में लगभग एक लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया। मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर समेत शहर के सभी शिवालयों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। महिलाएं और पुरुषों ने व्रत रखकर आज भगवान शिव को प्रसन्न किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत रखने से भक्तों को भगवान की कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

2 of 7
सावन सोमवार पूजा विधि - फोटो : sawan 2019
शहर में लगभग 150 शिव मंदिर हैं। जिसमें 35 मंदिर 70 से 80 के दशक में बनाए गए थे। क्षेत्र में रामायण कालीन सदर स्थित महा विल्वेश्वरनाथ मंदिर और पिल्लोखड़ी रोड स्थित श्याम नगर शिव मंदिर हैं। श्रावण के सोमवार को शहर के ज्यादातर लोग भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कुछ लोग शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र, पुष्प, घी, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ति की इच्छा करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में श्रावण के प्रथम सोमवार को गढ़ रोड स्थित राजराजेश्वरी शिव मंदिर, शिव मंदिर साकेत, जीआईसी स्थित शिव मंदिर, शिव मंदिर बुढ़ाना गेट, ठठेवाड़ा स्थित शिव मंदिर, महादेव मंदिर शारदा रोड, दयालेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, महा विल्वेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिर कंकरखेड़ा, मोदीपुरम आदि मंदिरों में महाआरती के बाद विशेष पूजा की गई। 

4 of 7
भगवान शिव की पूजा करतीं महिला श्रद्धालु
सावन सोमवार में बन रहा त्रियोग का संयोग 
श्रावण मास इस बार नौ सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। इन सिद्ध योग की शुरुआत 22 जुलाई को प्रथम सोमवार से हो रही है। इस दिन को मरुस्थली नागपंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन

5 of 7
शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
द्वितीय सोमवार को सोम प्रदोष के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। नागपंचमी तीसरे सोमवार 5 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन सोमवार के साथ चंद्र प्रधान हस्त नक्षत्र के साथ त्रियोग का संयोग बना रहा है। ऐसे में सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग और सिद्ध योग बन रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रालॉजिकल साइंस के महामंत्री आचार्य कौशल वत्स ने बताया सावन के चारों सोमवार विशेष संयोग के साथ आ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रात के दौरान औघड़नाथ मंदिर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
नौ सर्वार्थ सिद्धि योग
25 जुलाई, 27 जुलाई, 29 जुलाई, 1 अगस्त, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 8 अगस्त, 9 अगस्त और 11 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ये हैं शिव पूजा के फल
व्रत करने से शादीशुदा जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 
मनोवांछित जीवन साथी प्राप्त करने के लिए श्रावण में सोमवार व्रत रखा जाता है।
यह व्रत मनुष्य को अकाल मृत्यु और दुर्घटना मृत्यु से बचाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें