घायलों को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खेडा गांव निवासी 65 वर्षीय राजपाल पुत्र करतारे का परिवार दो मंजिला पक्का मकान में रहता है। लगातार पड़ रही बारिश के बीच शनिवार को सुबह करीब साढे पांच बजे करतारे का मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। जिस समय मकान ढहा उस समय मकान के अंदर राजपाल और उसकी पत्नी 60 वर्षीय संतोष पुत्र कुलदीप,पुत्रवधू सविता,व एक माह की नवजात बेटी मकान के अंदर मौजूद थे।