बारिश के बाद टूटकर गिरे बिजली के तार
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सरसावा के ग्राम चोरी मंडी, झरोली, हुसैनपुर, कुतुबपुर में यमुना नदी के पानी ने अपनी सीमा तोड़ते हुए खेतों को लबालब भर दिया है। यहां तक सड़कों पर भी बुरी तरह जलभराव है। पानी के वेग के कारण बिजली के तार और कई खंभे टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं जिनके कारण हादसों की आशंकाएं बढ़ गई हैं।