बिजनौर में खुले स्कूल।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर में स्कूलों में लौट आई रौनक
बिजनौर में माध्यमिक विद्यालय कक्षा नौ से बारह तक पठन पाठन के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में रौनक लौट आई है। स्कूलों में छात्रों की संख्या कहीं अधिक तो कहीं कुछ कम रही है। छात्र स्कूल आकर खुश दिखाई दिए। मानसी, अनुज, जयंत, मेघा आदि का कहना था कि स्कूल का माहौल अलग होता है। वे आज अपने दोस्तों से मिलकर खुश हैं। अपने शिक्षकों से समस्याएं हाथ के हाथ दूर करेंगे। शिक्षक भी प्रसन्न नजर आए हैं। कहा बच्चों के बिना स्कूल का कोई महत्व नहीं है। प्रधानाचार्या का कहना है कि एक दो दिन में छात्रों की उपस्थिति बढ़ जाएगी। स्कूल दो शिफ्ट में खुले हैं। हर कक्षा के आधे बच्चे बुलाए हैं।