फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में महकमे को शर्मसार कर रही 'खाकी', सुबूत के लिए काफी है यूपी पुलिस के ये 5 केस

Mon, 04 Feb 2019 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
कारण चाहे कुछ भी हो, मोहब्बत  में खाकी महकमे को बदनाम कर रही है। हाल ही दरोगा नफीस अहमद की युवती के साथ वायरल हुई वीडियो इसका ताजा उदाहरण है। जाहिर है पुलिसकर्मी कभी अपनी ड्यूटी को ताक पर रखकर अनुशासनहीनता दिखाते हैं तो कभी सरकारी हथियारों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आते हैं। दरोगा नफीस अहमद का मामला पहला नहीं। इससे पूर्व भी कई मामले सामने आए, जिसमें पुलिस विभाग को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
युवती के साथ दरोगा का आपत्तिजनकर वीडियो वायरल
हापुड़ के कोतवाली देहात थाने में रहे दरोगा नफीस अहमद की शनिवार को एक युवती के साथ वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में दरोगा युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में युवती सरकारी पिस्टल से फायर करती है जिस पर डीआईजी अखिलेश कुमार ने एसपी हापुड़ की रिपोर्ट पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया। वहीं नफीस प्रकरण में रविवार को शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। दरोगा को मेरठ जोन से बाहर ट्रांसफर करने की तैयारी है। वायरल वीडियो और कार्रवाई की चर्चा पुलिस महकमे में दिन भर चलती रही। 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी पुलिस
थानेदार ने किया शर्मसार
साल 2011 में शहर के एक एसओ के एक महिला के घर से पकड़े जाने के बाद खूब हंगामा हुआ था। जिसके बाद एसओ पर कार्रवाई कर जिले से बाहर ट्रांसफर हुआ था। महिला और एसओ की नजदीकी काफी चर्चाओं में रही थी।

4 of 5
यूपी पुलिस
अधिकारियों तक पहुंची दरोगा की प्रेमिका
साल 2013 में इंचौली थाने का एक दरोगा भी महिला के कमरे में मिला था। दरोगा पर कार्रवाई की गई तो महिला उच्चाधिकारियों के सामने दरोगा को प्रेमी बताने पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल में महिला के साथ सेल्फी लेते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
युवती के साथ होटल पहंचे दरोगा की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
19 अक्तूबर 2018 को कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ब्लैक पेपर होटल में दरोगा सुखपाल एक महिला के साथ खाना खाने गये थे। जहां महिला का होटल के कर्मचारियों से विवाद होने पर होटल मालिक द्वारा दरोगा को मारे गए थप्पड़ सुर्खियों में रहे थे। होटल मालिक भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक कई वीडियो वायरल होने पर दरोगा की भूमिका पर भी सवाल उठे। 

 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें