फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: खौफनाक हादसे में बुझ गए तीन घरों के चिराग, परिवारों में मचा कोहराम, मूर्ति विसर्जित करने जा रहे थे हरिद्वार

Sat, 04 Jun 2022 06:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मेरठ में हुए दर्दनाक हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। वहीं तीनों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पल्लवपुरम में हुआ हादसा 
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी टाटा-409 में टक्कर मार दी। हादसे में लोनी और दिल्ली निवासी चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस ने राहगीरों की सहायता से ट्रक चालक योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम बदनपुर मैनपुरी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक से घटना को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
जयप्रकाश ने कराया था माता का जागरण
गाजियाबाद के लोनी स्थित रामपार्क खानपुर मोड़ निवासी जयप्रकाश पुत्र कालीचरण के घर पर माता का जागरण था। जागरण खत्म होने के बाद जयप्रकाश, उनके किराएदार कमल पुत्र बालकिशन निवासी रामपार्क खानपुर मोड़, सोनू पुत्र बालकिशन, मनोज व अन्य परिजन हरिद्वार में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। टाटा-409 को दिल्ली के हर्ष विहार निवासी अमित पुत्र जगदीश चला रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटने से बाल-बाल बची। अमित ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर ली। अमित, सोनू (30), मनोज (31), जयप्रकाश (28) टायर बदलने लगे।। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टाटा 409 में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व टोल कर्मियों ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने जयप्रकाश, सोनू व मनोज को मृत घोषित कर दिया। चालक अमित की हालत गंभीर है।

4 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
परिवार में मचा कोहराम
जयप्रकाश, सोनू व मनोज की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मेरठ मोर्चरी पहुंचे। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के मुताबिक सोनू शादीशुदा था और वह गाड़ियों के सीट कवर बनाने का कार्य करता था। मनोज व जयप्रकाश माता का जागरण किया करते थे, दोनों की शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे में तीन की मौत। - फोटो : amar ujala
तेज आवाज सुनकर हाईवे पर दौड़े लोग
टक्कर इतनी भयंकर थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। लोग हाईवे की ओर दौड़े। चार लोगों को लहूलुहान हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। गाड़ी में सवार अन्य लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। लोगों ने राहगीरों की सहायता से गाड़ी में सवार अन्य लोगों को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए भेजा। राहगीरों के अनुसार ट्रक लगभग 100 की स्पीड पर था। अंधेरा होने के कारण साइड में खड़ी गाड़ी उसे दिखाई नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें