फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Big News : गो-तस्कर अकबर बंजारा के खुल रहे बड़े राज, पुलिस ने चिह्नित की 500 करोड़ की संपत्ति, जल्द होगी जब्त

Sun, 15 May 2022 12:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

असम पुलिस से अकबर बंजारा का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है। शहर के शास्त्रीनगर, लिसाड़ीगेट, फलावदा, बिजनौर, बहसूमा, असम समेत अन्य जगहों पर यह संपत्ति मिली है। पुलिस ने बताया कि सदर तहसील से अकबर बंजारा द्वारा की गई जमीनों की रजिस्ट्री की जानकारी जुटा ली गई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
गो-तस्कर अकबर बंजारा। - फोटो : amar ujala
असम में उग्रवादियों के हमले में मारे गए इनामी गो-तस्कर अकबर बंजारा की करीब 500 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। इसे गैंगस्टर के तहत जब्त करने की पूरी तैयारी कर ली गई। असम पुलिस से अकबर बंजारा का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है। शहर के शास्त्रीनगर, लिसाड़ीगेट, फलावदा, बिजनौर, बहसूमा, असम समेत अन्य जगहों पर यह संपत्ति मिली है। पुलिस ने बताया कि सदर तहसील से अकबर बंजारा द्वारा की गई जमीनों की रजिस्ट्री की जानकारी जुटा ली गई है।

फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान 18 अप्रैल को असम पुलिस की कस्टडी में कोकराझाल नदी के पास उग्रवादियों के हमले में मारे गए थे। इससे पहले दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें बी-वारंट पर असम पुलिस ले गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala
पुलिस की जांच में सामने आया था कि अकबर ने सात साल में गो-तस्करी के धंधे में अरबों रुपये की संपत्ति अर्जित की। इसमें से 300 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने पहले ही ढूंढ ली थी। इसके बाद लिसाड़ीगेट में बनी अकबर की मार्केट 30 अप्रैल और पांच दुकान नौ मई को एमडीए ने ध्वस्त कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala
इसके बाद भी मेरठ पुलिस लगातार बंजारा की संपत्ति का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बंजारा की 500 करोड़ की संपत्ति को चिंहित कर लिया है। पुलिस ने बताया कि असम पुलिस से अकबर बंजारा का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। असम पुलिस ने खुलासा किया है कि समुद्र के रास्ते बंग्लादेश, मिजोरम समेत कई देशों में गोमांस की आपूर्ति करता था। मेरठ में उसको एक पूर्व विधायक का सहयोग मिला हुआ था। 

4 of 5
अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala
इसके चलते मेरठ पुलिस ने कभी उसको पूर्व में नहीं पकड़ा। असम पुलिस ने बताया कि अकबर के पाकिस्तान की आईएसआई से कनेक्शन थे। इसकी जानकारी मिलने पर मेरठ पुलिस ने असम पुलिस से अकबर के अब तक के सभी अपराधिक मुकदमों की जानकारी मांगी है। असम में उसके खिलाफ कई मुकदमे बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
अकबर बंजारा की संपत्ति चिह्नित की जा रही है। असम पुलिस से उसके सारे मुकदमों की जानकारी मांगी गई है। गैंगस्टर के तहत अकबर की सारी संपत्ति को जब्त करेंगे। कोरोना काल में अकबर बंजारा ने कई जमीनों की रजिस्ट्री कराई है। तहसीलों से उसका रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें