याकूब का हॉस्पिटल सील।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार इस मामले में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी शमजिदा, बेटे इमरान, फिरोज समेत 17 आरोपी है। जिसमें से छापे के दौरान दस आरोपी गिरफ्तार हुए थे। इनमें से पांच जमानत पर बाहर आ चुके हैं। याकूब समेत सात आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। याकूब और उसके बेटे फिरोज उर्फ भूरा और इमरान ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिस पर 17 मई को सुनवाई होनी तय है।
पुलिस का कहना है कि याकूब परिवार गिरफ्तार होगा तो वह गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेंगे। याकूब व उनके परिवार ने गिरफ्तारी नहीं दी तो पुलिस जल्द ही कुर्की के आदेश लेकर उनके घर का सामान अपने कब्जे में लेंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि कानूनी प्रकिया के तहत ही याकूब और उनके परिवार पर कार्रवाई की जा रही है।