फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी याकूब की शामत: गिरफ्तारी से नहीं बचेगा परिवार, बड़ी तैयारी में जुटे अफसर, अब तक हो चुकी ये कार्रवाई

Thu, 05 May 2022 07:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
याकूब की फैक्टरी में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
हाजी याकूब कुरैशी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पुलिस ने याकूब और उनके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि 20 दिन में याकूब और उनका परिवार गिरफ्तार या सरेंडर नहीं हुआ तो दूसरा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

कुर्की वारंट जारी
मेरठ में मीट फैक्टरी मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज उर्फ भूरा समेत सात लोगों के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिए हैं। पुलिस की टीम ने सराय बहलीम में याकूब कुरैशी के घर पर ढोल बजाकर मुनादी कराई और कुर्की नोटिस चस्पा किया। याकूब और उनके परिवार की घेराबंदी पुलिस ने कर ली।
विज्ञापन

2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
एएसपी कैंट चंद्रकांत मीणा, सीओ किठौर संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ बुधवार दोपहर बाद 3.30 बजे याकूब कुरैशी के घर सराय बहलीम पहुंचे। इन अफसरों की मौजूदगी में पुलिस ने याकूब और उनके परिवार के फरार होने की मुनादी कराई और फिर उनके घर पर कुर्की वारंट नोटिस चस्पा कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि याकूब व उनके परिवार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह लगातार चकमा देकर इधर-उधर भाग रहे हैं। पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि याकूब या उनके परिवार को किसी ने भी संरक्षण दिया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस दौरान यहां काफी संख्या में भीड़ जुट गई। नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस टीम लौट गई।

4 of 7
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala
मैनेजर और मीट सप्लायर के यहां भी नोटिस चस्पा कराए
विवेचक इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि याकूब के परिवार के अलावा मीट फैक्टरी के मैनेजर अमित त्यागी निवासी शास्त्रीनगर, मीट सप्लायर फैजाब निवासी घोसीपुर खरखौदा और मुजीम निवासी नरहेडा खरखौदा के घर भी नोटिस चस्पा कराए गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा रहा। 
विज्ञापन

5 of 7
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala
यह है मामला 
हापुड़ रोड पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को मौके से ही गिरफ्तार किया था। इस मुकदमे में याकूब कुरैशी के परिवार के साथ उनकी फैक्टरी के मैनेजर अमित त्यागी, सप्लायर फैजाब व मुजीब को नामजद कर दिया था। याकूब के परिवार को कोर्ट से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। गिरफ्तारी के दबिश देने के साथ-साथ पुलिस ने याकूब और उनके परिवार को घेरने के लिये कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

6 of 7
याकूब का हॉस्पिटल सील। - फोटो : amar ujala
गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं तो 20 दिन बाद याकूब पर होगा दूसरा मुकदमा
याकूब कुरैशी और उनके परिवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत घेराबंदी करने में पुलिस जुट गई है। गिरफ्तारी वारंट और अब कुर्की वारंट जारी होने को बाद अब उन्हें अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती है। पुलिस का दावा है कि 20 दिन में याकूब और उनका परिवार गिरफ्तार या सरेंडर नहीं हुआ तो दूसरा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
याकूब का हॉस्पिटल सील। - फोटो : amar ujala
पुलिस बार-बार याकूब कुरैशी और उनके परिवार को नोटिस भेज रही है, लेकिन पुलिस के एक भी नोटिस का जवाब याकूब परिवार ने नहीं दिया। एफआईआर रद्द कराने के लिए याकूब और उनकी पत्नी संजीदा बेगम ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। इस अर्जी से पहले मेरठ पुलिस ने कोर्ट में कैविएट लगाई हुई है, ताकि कोर्ट कोई भी निर्णय देने से पहले पुलिस का पक्ष जरूर सुनें। बुधवार को एफआईआर रद्द की अर्जी पर सुनवाई हुई है। इसमें दोनों पक्ष के वकीलों की बहस हुई। इस पर निर्णय आना बाकी है। 

मेरठ पुलिस ने कोर्ट से कुर्की वारंट लेने के बाद उसका नोटिस याकूब कुरैशी और अन्य नामजद आरोपियों के घर पर चस्पा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि कुर्की वारंट के नोटिस पर संज्ञान न लेने पर याकूब कुरैशी पर एक और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कुर्की वारंट जारी के 20 दिन के अंदर नामजद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश होना होता है। अन्य कोर्ट की अवमानना के मामले में आरोपी पर दूसरा मुकदमा दर्ज हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें