सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के अफसरों को सुबह 10 बजे से दफ्तरों में बैठने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकांश हाकिम मनमर्जी से ही कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को अमर उजाला की टीम ने विकास भवन, नगर निगम, आवास विकास परिषद में सभी कार्यालयों का हाल देखा। अधिकांश अधिकारी साढ़े दस बजे के बाद ही ऑफिस पहुंचे, जबकि फरियादी दस बजे से ही इंतजार में बैठे थे।
विकास भवन में सिर्फ दो अफसर ही पहुंचे 10 बजे
विकास भवन में जिला युवा कल्याण अधिकारी सलोनी गर्ग, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मोहम्मद तारिक, परियोजना अधिकारी एम. जावेद खान अपने कार्यालयों में नहीं मिले। जिला समाज कल्याण अधिकारी मुस्ताक अहमद भी कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन
2 of 20
कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचे जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही
- फोटो : amar ujala
जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, शिवकुमार भी अपने कार्यालय से नदारद मिले। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एमएल व्यास और लोकपाल मंडल मेरठ अंशु त्यागी भी कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन
3 of 20
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव भी समय पर नहीं आईं।
- फोटो : amar ujala
वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव भी समय पर नहीं आईं। हालांकि जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अपने कार्यालयों में बैठे मिले।
4 of 20
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
देरी से आने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
सबसे पहले कार्यालय पहुंचे सीडीओ शशांक चौधरी ने कहा कि दो दिन पहले ही देरी से आने वाले और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की गई। जो भी अधिकारी समय पर नहीं पहुंच रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 20
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
नगर निगम में सब भगवान भरोसे
नगर निगम में सुबह दस बजे तक निगम के निर्माण, जलकल, टैक्स, पथ प्रकाश आदि सभी विभागों में 30 प्रतिशत कर्मचारी ही ड्यूटी पर पहुंचे। चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार और सहायक अभियंता राजपाल यादव कार्यालय में मिले। बाकी सभी अधिकारियों की कुर्सियां सुबह 10.30 बजे तक खाली रहीं।
विज्ञापन
6 of 20
मेरठ में सरकारी कार्यालयों का हाल
- फोटो : amar ujala
सुबह 10.05 बजे नगरायुक्त कार्यालय में लिपिक बैठा मिला।
10.08 बजे अपर नगरायुक्त ममता मालवीय के कार्यालय में अधिकारी की कुर्सी खाली मिली।
विज्ञापन
7 of 20
अधिकारी के दफ्तर पर ताला लगा मिला।
- फोटो : amar ujala
10.10 बजे, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह के कार्यालय पर ताला लटका मिला।
8 of 20
नगर आयुक्त कार्यालय।
- फोटो : amar ujala
10.13 बजे, सहायक नगरायुक्त इंद्रविजय की कुर्सी खाली मिली, दो कर्मचारी तैनात मिले।
9 of 20
नगर आयुक्त कार्यालय में बैठे कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
10.18 बजे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कुर्सी खाली, तीन कर्मचारी बैठे मिले।
10 of 20
सरकारी दफ्तर में बैठे कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
10.21 बजे, स्वच्छ भारत मिशन सेल कार्यालय में तीन कर्मचारी बैठे मिले। मुख्य कुर्सी खाली मिली।
11 of 20
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
ये पहुंचे अधिकारी
10.35 बजे, अमित शर्मा कार से निगम परिसर पहुंचे।
13 of 20
10.37 पर पहुंचे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार
- फोटो : amar ujala
10.37 बजे, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार निगम पहुंचे।
14 of 20
10.38 बजे पहुंचे सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह।
- फोटो : amar ujala
10.38 बजे, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह निगम पहुंचे।
15 of 20
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
10.39 बजे, कर निर्धारण अधिकारी राजेश निगम पहुंचे।
16 of 20
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
10. 40 बजे सहायक नगरायुक्त इंद्रविजय कार्यालय पहुंचे।
17 of 20
कार्यवाहक नगरायुक्त एवं अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार
- फोटो : amar ujala
सुबह पांच बजे सफाई देखने निकल गए थे : नगरायुक्त
कार्यवाहक नगरायुक्त एवं अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर निगम के सभी अधिकारी सुबह पांच बजे से शहर की स्वच्छता जांचने के लिए निकलते हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। कुछ अधिकारियों का 10-15 मिनट लेट कार्यालय पहुंचने का कारण यही है।
18 of 20
सहायक आवास आयुक्त केशव राम
- फोटो : amar ujala
आवास विकास: अधिशासी अभियंता व जेई मिले नदराद
आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में सुबह के 10 बजे एसीई राजीव कुमार कार्यालय में बैठक लेते मिले। संपत्ति विभाग के सहायक आवास आयुक्त केशव राम भी कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। प्रथम तल पर सवा दस बजे निर्माण खंड-3 में प्रशासनिक अधिकारी पीएस रावत कुर्सी पर नहीं थे।
19 of 20
समय पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
इसी खंड में 10:16 पर एसडीओ नीरज कुमार अनुपस्थित मिले। निर्माण खंड-1 के एसडीओ एमबी कौशिक लखनऊ टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने गए हैं।