फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबपति अकबर के बड़े राज: विदेशों तक फैला था गो-तस्कर का नेटवर्क, अब सामने आई ये सच्चाई, अफसर भी हैरान

Thu, 21 Apr 2022 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
गो-तस्कर अकबर बंजारा। - फोटो : amar ujala
अकबर बंजारा को गो-तस्करी का ऐसा चस्का लगा कि वह सिर्फ सात साल में ही अरबपति बन गया। अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति के जाल में वह इस कदर फंस चुका था कि उसे अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं रही। आखिर में अंजाम भी यही हुआ कि मुठभेड़ में वह और उसका भाई सलमान दोनों मारे गए। अब मेरठ पुलिस उसकी संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर रही है।

शास्त्रीनगर में खरीदी थी आलीशन कोठी
अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा ने तीन साल पहले शास्त्रीनगर में आलीशन कोठी खरीदी, लिसाड़ीगेट में दो मार्केट बनाई, बिजनौर और बहसूमा में जमीन खरीदी है। वह 39 बीघा जमीन का बैनामा कराने की थी तैयारी में लगा हुआ था। पुलिस उसकी संपत्तियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
जांच में सामने आई 300 करोड़ की संपत्ति
पुलिस का दावा है कि सात साल पहले गोतस्करी में उतरे बंजारा की करीब 300 करोड़ संपत्ति जांच में सामने आई है। बुधवार पुलिस ने उसकी संपत्ति के बारे में देहात इलाके से जानकारी ली। जिसमें पता चला कि अकबर बंजारा ने बहसूमा में 58 बीघा आम का बाग खरीदा था। पास में ही 39 बीघा बाग खरीदने के लिए भी अकबर बंजारे ने बयाना भी दिया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
अकबर बंजारा ने दुकानों की दो मार्कट भी बनाई थी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीन साल से अकबर लगातार जमीन खरीद रहा है। तीन साल पहले शास्त्रीनगर आरटीओ के पास सेक्टर-10 में दो करोड़ में एक आलीशन कोठी खरीदी। लिसाड़ीगेट में 100 फुटा रोड फतेहउल्लापुर में दो मार्केट बनाई। जिसमें एक मार्केट में सात दुकान और दूसरी मार्केट में पांच दुकानें बनी हैं, जोकि किराये पर चलती है। इसके अलावा भी लिसाड़ीगेट में उसके कई प्लाट बताए हैं।

4 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
बंजारे की फॉर्च्यूनर से चलता था प्रॉपर्टी डीलर 
अकबर बंजारे की बहसूमा में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से दोस्ती थी। यह प्रॉपर्टी डीलर ही बंजारे को जमीन की खरीद-खरोख्त कराता था। अकबर ने छह महीने से उक्त प्रॉपर्टी डीलर को अपनी फॉर्च्यूनर दी हुई थी। यह फॉर्च्यूनर अकबर बंजारे के नाम है और उसका रजिस्ट्रेशन लखनऊ का है।
विज्ञापन

5 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
हाल में छह करोड़ की जमीन बेची थी
पुलिस ने बताया कि बिजनौर, बहसूमा, मवाना, लिसाड़ीगेट, शास्त्रीनगर समेत कई जगहों पर अकबर बंजारे की करोड़ों रुपये की जमीन खरीदने व बेचने की बातचीत चल रही थी। हाल में अकबर ने छह करोड़ की जमीन बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
पिता ने गांव-गांव से पशु खरीदे, बेटा बन बैठा अरबपति
पीरू बंजारा गांव-गांव में घूमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। उसके पांच बेटे थे, जिनको इसी काम में लगाया था। तीसरे नंबर का बेटा अकबर बंजारा सिर्फ सात साल में ही अरबपति बन बैठा। अकबर ने गो-तस्करी के इस धंधे में अपने छोटे भाई सलमान को भी शामिल कर लिया था। अकबर गो-तस्करी के धंधे में आगे बढ़ता गया और उसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। असम में रेड्डी गैंग से हाथ मिलाने के बाद तो वह अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर बन गया और विदेशों तक नेटवर्क फैला लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें