फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एक साथ उठीं पांच अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 04 Nov 2020 02:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
एक साथ पांच का अंतिम संस्कार और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के एक गांव में पांच अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे देखिए तस्वीरें- 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पांच का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : अमर उजाला
खोली राजस्थान में बाबा के दर्शन कर लौट रहे छह श्रद्धालुओं की कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मौत हो गई। सभी रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया व किनौनी के रहने वाले थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए गए। इसके बाद सभी का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया और किनौनी गांव से 17 लोगों का जत्था रविवार अपराह्न तीन बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर खोली, राजस्थान में बाबा मोहनराम धाम के दर्शन के लिए गया था। वहां से माथा टेकने के बाद सोमवार को पिकअप गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी थी। इसमें पिकअप सवार तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में गांव उकसिया निवासी ममता पत्नी मांगेराम (25), सनेश पत्नी संतराम (35) और उसका तीन वर्षीय बेटा विराट, नितिन पुत्र जयकरण (23) उसकी बहन प्रीति और गांव किनौनी निवासी कुसुम पत्नी महेश की मौत हो गई। मंगलवार शव गांव लाए गए तो मातम पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उधर, पीड़ितों के घर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को लोग सांत्वना दे रहे थे। शाम करीब पांच बजे गांव स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखों में आंसू छलक पड़े।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें