फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कबाड़ियों से पुलिस की सीधी मुठभेड़, गद्दू और इरफान घायल, देखिए तस्वीरें

Wed, 04 Nov 2020 01:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
लग्जरी गाड़ी की सौदेबाजी करने गए कबाड़ियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से शातिर कबाड़ी गद्दू और इरफान घायल हो गए। वहीं उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आगे देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें- 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार, सोतीगंज में लग्जरी गाड़ियां काटने वाला कबाड़ी गद्दू मंगलवार रात एक वाहन चोर के साथ बिजली बंबा बाईपास पर एक कार का सौदा करने गया था। जानकारी पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी की तलाश में जाल बिछाया। पुलिस की रात करीब 12 बजे कबाड़ियों से सीधी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की जानकारी पर रेलवे रोड, टीपी नगर और परतापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

3 of 5
encounter in meerut - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि सोतीगंज में लूट की लग्जरी गाड़ियां कटती थीं। लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस लगातार शातिर कबाड़ियों की तलाश में जुटी है।

4 of 5
मेरठ में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
मौके से दो साथी फरार 
पुलिस के अनुसार, सोतीगंज का कबाड़ी गद्दू और इरफान गोली लगने से घायल हुए हैं। दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि आरोपी गद्दू दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी से चोरी होने वाली वाहनों के इंजन नंबर बदल कर बेचता था। हापुड़ पुलिस ने इस कारनामे को उजागर किया था। जिसमें मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : amar ujala
ऐसे होगा अपराध कंट्रोल
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल की चिट्ठी के बाद सोतीगंज के कबाड़ियों में खलबली मची हुई है। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होने के बावजूद शहर में चोरी के वाहनों का ग्राफ घटा है। पुलिस का मानना है कि सोतीगंज पर शिकंजा कसते ही चोरी और लूट के वाहनों पर शिकंजा कस जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें