फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पत्नी की मौत... सदमे में पति, खौफनाक था हादसा, तीन की गई जान, तस्वीरें

Mon, 12 Oct 2020 04:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर पहुंचे अधिकारी और लाल घेरे में तहसीलदार सुनैना - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में रुड़की की तहसीलदार की मौत से उनके पति राम सिंह को पत्नी के बिछड़ने का बेहद गम रहा। वह पोस्टमार्टम हाउस पर चुपचाप एक गाड़ी में बैठे रहे। वह अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। पत्नी के बिछड़ने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर नहर से कार को निकलवाते हुए - फोटो : amar ujala
बता दें कि पति के अलावा उत्तराखंड के तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बिजनौर के जिलाधिकारी भी पहुंचे।

रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा, ओमपाल व चालक सुंदर की नैनीताल से हरिद्वार लौटते समय कार श्रवणपुर नहर में गिरने से मौत हो गई। तीनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं तहसीलदार सुनैना के पति रुद्रप्रयाग के सेमा गांव निवासी रामसिंह सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वह चुपचाप एक गाड़ी में बैठे रहे। उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। पत्नी को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल की आंखें भी नम थीं। बिजनौर के डीएम रमाकांत पांडेय भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala
ये है पूरी घटना
रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा, चालक सुंदर और ओमपाल के वाहन सहित नजीबाबाद क्षेत्र में लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। कई घंटों तक पुलिस उनकी तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सर्विलांस टीम ने जांच की तो उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन गांव सरवनपुर में मिली। पुलिस तलाश करती हुई गंगनहर पुल पर पहुंची तो रेलिंग टूटी हुई मिली। इसके बाद गोताखोरों ने नहर में तलाश शुरू की तो हादसे का पता चला। रविवार सुबह तीनों के शव नहर से निकाल लिए गए।

4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर नहर से कार को निकलवाते हुए - फोटो : amar ujala
हादसे के वक्त रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा सरकारी वाहन से चालक सुंदर सिंह, अर्दली ओमपाल के साथ शनिवार को नैनीताल से रुड़की लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि तहसीलदार के वाहन के आगे कुछ फासले पर हरिद्वार के एक प्रशासनिक अधिकारी का वाहन भी था। शनिवार रात लगभग 10 बजे हरिद्वार के प्रशासनिक अधिकारी ने सुनैना राणा से संपर्क किया तो उनसे बात नहीं हो पाई। इसके बाद हरिद्वार प्रशासन ने नजीबाबाद थाने को तहसीलदार का वाहन गुम होने की सूचना दी। इस सूचना से बिजनौर जिले के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala
सीओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने पुलिस टीम के साथ तहसीलदार के वाहन को कोतवाली मार्ग पर खोजा। सुनैना राणा के मोबाइल की लोकेशन गांव सरवनपुर क्षेत्र में मिलने के बाद वाहन को खोज रही पुलिस को पूर्वी गंग नहर की रेलिंग टूटी दिखाई दी और कार के टकराने के संकेत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार को निकालते कर्मी - फोटो : amar ujala
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में नहर में गिरी बोलेरो कार को तलाशने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया गया। सरवनपुर के ग्राम प्रधान कृष्णदेव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में ररिवार सुबह सुनैना राणा, चालक सुंदर सिंह, अर्दली ओमपाल के शव और बोलेरो कार नहर से बाहर निकाली गई। हरिद्वार के एडीएम प्रशासन, तहसीलदार व श्यामपुर उत्तराखंड के थाना प्रभारी की उपस्थिति में शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें