सपा और रालोद के गठबंधन के बाद आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पश्चिमी यूपी की जनता का मन परखने पहुंचे। जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर 1 बजकर 19 मिनट पर दबथुवा पहुंचा। यहां से वह रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। ऐसा पहली बार था जब दोनों नेता एक साथ किसी रैली के लिए पहुंचे और एक साथ मंच साझा किया।
दोनों नेताओं ने आज मंच से मौजूदा सरकार को महंगाई पर घेरने का प्रयास किया, तो वहीं किसानों को साधने का प्रयास करेंगे। गठबंधन की रैली के लिए आज सुबह से ही रैली स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आगे तस्वीरों में देखें रालोद और सपा की साझा रैली की झलकियां : -