फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रैली: अखिलेश जयंत की रैली में बेकाबू हुई भीड़, खूब धक्का-मुक्की, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Tue, 07 Dec 2021 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सरधना के दबथुआ क्षेत्र में आयाजित सपा और रालोद की संयुक्त रैली में बेतहाशा भीड़ उमड़ी। इनमें बच्चे, जवान, बूढ़े और महिलाएं सभी शामिल थे। ऐसा पहली बार था कि जब अखिलेश और जयंत दोनों ही दिग्गज नेता एक मंच से दहाड़े। उन्होंने मंच से गठबंधन को 2022 का चुनाव जिताने का आह्वान किया और मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गठबंधन की इस रैली पर जहां राजनीतिक जानकारों की नजरें टिकी रहीं, वहीं इस रैली में उमड़ी भीड़ ने भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ा दी हैं। दोनों नेताओं के सधे हुए भाषण और रैली में उमड़े जनसैलाब के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। तकरीबन एक घंटे के भाषण के बाद जब दोनों नेता वापस जाने के लिए हेलीकॉप्टर तक पहुंचे तो भीड़ बेकाबू हो गई। एक समर्थक जयंत चौधरी को पानी की बोतल देने के लिए हेलीकॉप्टर तक दौड़ पड़ा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया और उस पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं। समर्थक ने भीड़ में घुसकर अपनी जान बचाई। आगे पढ़ें आखिर कैसे रैली का समापन होते ही अखिलेश और जयंत से मिलने के लिए उनके हेलीकॉप्टर तक दौड़ पड़े।
विज्ञापन

2 of 7
अखिलेश यादव व जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रैली स्थल के मंच से अखिलेश यादव का भाषण एक बजकर 35 मिनट पर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि लाल, हरा, सफेद और पीला रंग दिख रहा है, एक रंगी कभी किसी के जीवन में खुशहाली नहीं ला सकता है। उन्होंने कहा कि ये सरकार जाने वाली है, परिवर्तन होकर रहेगा। एलान है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। सभी लोग मदद करना।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का हक मिले और एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो। उन्होंने कहा भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है। गठबंधन किसानों को उनका हक दिलाएगा। भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। किसानों का मान छीना है, भाजपा को जाना होगा। समाजवादी पार्टी व रालोद की मिलकर सरकार बनेगी तो गरीब लोगों को बिजली बिल से राहत देंगे।
विज्ञापन

3 of 7
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चौधरी जयंत सिंह का भाषण एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ। जयंत ने जनसैलाब को राम-राम करते हुए कहा कि क्रांति भूमि पवित्र धरती को नमन करता हूं। 1857 से पहले या उसके बाद, जब भी देश को जरूरत पड़ी तो यहां के बेटे-बेटियों ने हमेशा मुकबाला किया। राजनीति में दिखावा बहुत हो चुका है। एक साल से किसानों का अपमान हो रहा है। भाजपा के किसी पद पर बैठे किसी नेता की हिम्मत नहीं इस पर बोले। लखनऊ में अदब है, मेरठ में गजब है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि है। युवा कह रहे हैं भाजपा को सरकार भी गंवानी पड़ेगी। 

4 of 7
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन संदेश रैली में उमड़े जनसमूह के बीच रैली खत्म होने के बाद जयंत और अखिलेश का काफिला जब हेलीपैड पर पहुंचा तो वहां कार्यकर्ता घुस गए। हेलीपैड पर भी दोनों नेताओं से मिलने की कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रहीं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस की व्यवस्थाएं भी फेल हो गई। वहीं भीड़ ने धक्का-मुक्की कर मंच पर भी चढ़ने का प्रयास किया। कई बार नेताओं ने मंच की ओर चल रही भीड़ को रोकने के लिए हाथ भी जोड़े। वहीं बड़ी मुश्किल से भीड़ को रोका गया।
विज्ञापन

5 of 7
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी और अखिलेश के जाने के दौरान हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों नेताओं को हेलीकॉप्टर में अंदर बैठाया गया। इसके बाद भी जनता बेकाबू रही। भीड़ रास्ता तोड़कर अंदर घुस रही थी। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन

6 of 7
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर में बैठे जयंत को पानी देने के लिए पहुंचा कार्यकर्ता
अखिलेश और जयंत का हेलीकॉप्टर उड़ने को तैयार था। इसी बीच एक कार्यकर्ता पानी की बोतल लेकर हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गया। जब वह नजदीक पहुंच गया, तो एक दरोगा ने भागकर उसे पकड़ लिया और खींच कर ले आया। इसके बाद पुलिस ने उस पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं। वह भागता रहा और पुलिस लाठियां बरसाती रहीं।  पुलिस की लाठीचार्ज से युवक भीड़ में घुस गया और उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जयंत और अखिलेश से मिलने के लिए मंच के ऊपर लगे कपड़े में लिपटा एक कार्यकर्ता
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव से मिलने का जुनून इतना ज्यादा था कि एक कार्यकर्ता ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। कार्यकर्ता मंच के ऊपर जिस समय अखिलेश और जयंत एक साथ खड़े हुए थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता पहले मंच के ऊपर लगे कपड़े पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जब वह चढ़ा, तो कपड़ा फटते हुए नीचे आ गिरा। हालांकि कार्यकर्ता नीचे गिरने से बच गया। जयंत और अखिलेश ने भी उसको देखकर अन्य कार्यकर्ताओं व सुरक्षाकर्मियों की ओर इशारा कर उसे बचाने के लिए कहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें