फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP candidate List : भाजपा ने मैदान में उतारे तीन नए चेहरे, इन सात नेताओं पर खेला बड़ा दांव

Sat, 15 Jan 2022 03:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। भाजपा ने मेरठ में इस बार तीन नए चेहरों पर दांव खेला है, जबकि चार पुराने नेताओं को ही प्रत्याशी बनाया है। 

भाजपा ने कैंट सीट से पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। शहर सीट से कमल दत्त शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। सिवालखास विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक जितेंद्र सतवई का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह भाजपा ने मनिंदर पाल सिंह पर दांव खेला है। दक्षिण, हस्तिनापुर, सरधना और किठौर विधानसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताया है। वहीं टिकटों की घोषणा के बाद मेरठ में भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 7
मनिंदरपाल सिंह - फोटो : amar ujala
बताया गया कि प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मानाया। यही नहीं ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala
हस्तिनापुर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक दोबारा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सरधना से विधायक संगीत सोम को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है।

4 of 7
सत्यवीर त्यागी - फोटो : amar ujala
दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और किठौर से विधायक सत्यवीर त्यागी को भी पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार पार्टी ने जिले में वैश्य, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी, अनुसूचित जाति एवं ठाकुर वर्ग को टिकट देकर सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

5 of 7
अमित अग्रवाल - फोटो : amar ujala
कैंट में टिकट की रेस जीते अमित अग्रवाल 
कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी में सर्वाधिक 20 के करीब दावेदार थे। लगातार चार बार से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की आयु 80 वर्ष से अधिक होने के कारण ये तय माना जा रहा था कि यहां कोई अन्य प्रत्याशी होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
सोमेंद्र तोमर - फोटो : amar ujala
इस सीट से दो बार विधायक रहे अमित अग्रवाल ने टिकट की रेस में सबको पछाड़ते हुए बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कमलदत्त शर्मा - फोटो : amar ujala
कमल दत्त शर्मा ने शहर में बाजी मारी
शहर सीट पर सपा के रफीक अंसारी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2017  में चुनाव हराया था। मतदाताओं के समीकरण के चलते भाजपा के लिए ये सबसे मुश्किल सीट है। इस सीट पर कम ही दावेदार थे। भाजपा ने यहां से कमल दत्त शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें