कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे भाजपा के वीरपाल निरवाल
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अभी तक तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा के प्रत्याशी वीरपाल निरवाल ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। नामांकन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन के घोषित संयुक्त प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान आदि विपक्षी नेता मौजूद रहे। तीसरा नामांकन पत्र खामपुर निवासी वार्ड चार से सदस्य तहसीन बानो ने दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हुए, उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।