पालिका बोर्ड बैठक में राष्ट्रगीत के दौरान बैठीं सभासद
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि पालिका बोर्ड बैठक को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के साथ शुरू किया गया, लेकिन इस दौरान दो मुस्लिम सभासद राष्ट्रगीत का अपमान करती दिखीं और कुर्सी से खड़ी नहीं हुईं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस संबंध में बैठक में शामिल नेता व जनप्रतिनिधियों की और से कोई टिप्पणी अभी नहीं की गई है।
खोद दी शहर की सड़कें, सभासद नाराज
सभासद विपुल भटनागर और प्रेमी छाबड़ा ने कहा कि नवंबर 2021 में आईजीएल कंपनी से बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन पर गृह कर की तरह टैक्स वसूली रनिंग मीटर के आधार पर वसूली करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, परंतु अभी तक एक पैसे का भी भुगतान नहीं किया गया। शहर की सड़कों को खोद खोद कर गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है। इन पर करोड़ों रुपये का पालिका का टैक्स बैठता है। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जो भी उन पर करोड़ों की राशि बताई जा रही है, उसका भुगतान हम उनसे पालिका को कराएंगे।