फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLB Student Murder: तमाशबीन बने ग्रामीण, चिल्लाते रहे परिजन, गोलियां बरसाते रहे बदमाश

Sat, 21 May 2022 11:39 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
meerut murder news - फोटो : amar ujala
मेरठ के एक गांव में शुक्रवार को दिन निकलते ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें लॉ के छात्र की छह गोली लगने से मौत हो गई। छात्र की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक लाख के इनामी बदमाश सनी काकरान और एक लाख के इनामी अतुल ने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। वो प्रयाग के साथ उसके भाई मयंक की भी हत्या के इरादे से आए थे। सनी और उसके साथियों ने घर में घुसते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

उस समय प्रयाग की भाभी शिखा रसोई में काम रही थी। गोलियों की आवाज सुनकर शिखा बड़े बेटे शिवांश को लेकर कमरे में घुस गई। गेट बंद कर लिया। छोटा बेटा कमरे में सोया हुआ था। वह गोलियों की आवाज से डरकर चारपाई के नीचे छिप गया। हमलावरों ने प्रयाग को सात गोलियां मारी। 
विज्ञापन

2 of 8
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
प्रयाग के जमीन पर गिरने के बाद बदमाश मयंक को मारने दौड़े तो वह दीवार कूदकर खेतों की तरफ भाग गया। इस दौरान शिखा चीखती-चिल्लाती रही लेकिन गांव का कोई व्यक्ति बचाने नहीं आया। हमलावर हथियार लहराते हुए कार से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले एक कार प्रयाग के घर के बाहर आकर रुकी। इसके बाद कार को गली से वापस मोड़कर लाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
गोली का निशानष - फोटो : amar ujala
कार से सनी और उसके दो साथी अतुल और संदीप नीचे उतरे और घर में घुस गए। इसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। प्रयाग की भाभी शिखा ने बताया कि उसने बड़े बेटे को लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। प्रयाग को गोली मारने के बाद हमलावर चिल्ला रहे थे कि इसके भाई को भी मार दो। 

4 of 8
पराग का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मयंक ने बताया कि उसने आठ फुट ऊंची दीवार कूदकर किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों ने मंदिर गए प्रयाग के पिता को जानकारी दी तो वे घर पहुंचे। गोलियां लगने के बाद प्रयाग लहूलुहान पड़ा था। उसके छाती, पेट, कमर, पैर और गर्दन पर सात जगह गोलियां लगी थी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण प्रयाग को उठाकर अस्पताल ले गए। 

 
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
न्यूटिमा अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रयाग मेरठ कॉलेज से एलएलबी कर रहा था। उसका फाइनल ईयर था। शाम को गांव में प्रयाग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

 
विज्ञापन

6 of 8
गोली मारकर हत्या। - फोटो : amar ujala
.32 और नौ एमएम पिस्टल के मिले खोखे 
सीओ दौराला आशीष शर्मा और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को .32 बोर और 9एमएम की पिस्टल के 20 के करीब खोखे मिले हैं। प्रयाग की भाभी शिखा ने बताया कि दो हमलावरों ने मास्क लगा रखा था। 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
प्रयाग की बुआ के घर भी चलाई थी गोली 
कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि सनी काकरान जब जेल में बंद था तब उसके परिजनों ने तीन बीघा जमीन का बैनामा प्रयाग की बुआ तक्षिता के नाम किया था। जेल से आने के बाद सनी जमीन वापस मांग रहा था। उसका कहना था कि उन्होंने जमीन बेहद सस्ते दामों में खरीदी।

जांच में सामने आया है कि सनी ने कंकरखेड़ा में प्रयाग की बुआ तक्षिता के घर पर भी गोली चलाई थी। कंकरखेड़ा पुलिस ने सनी की मां को जेल भेज दिया था। सनी की गांव में संपत्ति भी कुर्क कर ली थी। सनी को इस बात का शक था कि प्रयाग मुखबिरी कर रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
परिवार की सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई है। अभी तक की जांच में प्रथम दृष्टयता हत्या के पीछे जमीन का विवाद सामने आ रहा है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें