थाने पर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि अनिल पास्टर और महेश पास्टर इस पूरे प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता हैं। अनिल पास्टर का गुरु महेश पास्टर है। इन्होंने धर्मांतरण की पूरी प्लानिंग की थी। चार सौ लोगों के धर्मांतरण के लिए फंडिंग भी की गई।
महेश पास्टर की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी गई, लेकिन अनिल, महेश का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने मंगतपुरम जाकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने कहा कि जो साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इंटेलीजेंस ने गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेज दी है। खुफिया एजेंसियों ने भी केंद्र सरकार को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है।