मेरठ में ऑक्सीजन न मिलने से तड़प रहे मरीज।
- फोटो : amar ujala
महामारी में मारामारी : सिलिंडर, ऑक्सीजन तो कहीं कैप की परेशानी
महामारी में इलाज से लेकर दवाओं, मेडिकल उपकरणों की मारामारी है। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा। अस्पताल में बेड नहीं, ऑक्सीजन नहीं। जिन्हें ऑक्सीजन मिल जाती है उनके पास सिलिंडर के ऊपर लगाने वाले ऑक्सीजन कैप नहीं है। जिससे मरीज को ऑक्सीजन दी जा सके। बाजार में मेडिकल उपकरणों से लेकर दवाओं का टोटा है। अस्पतालों में इलाज, बेड और गैस की किल्लत है। मरीज लाचार हैं तीमारदार परेशान किससे मदद मांगे, जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर दिए हैं वो उठते नहीं या बंद रहते हैं।
सिलिंडर है पर कैप नहीं
शंभूनगर निवासी संजीव के पिता होम आइसोलेशन में हैं। संजीव कहते हैं अस्पताल में बेड नहीं मिला तो थककर पिता को होम आइसोलेशन में रखा। एक दिन पूरा खाली सिलिंडर फिर उसे भरवाने में गुजर गया। अब सिलिंडर है, मगर कैप नहीं मिल रहा। जिस कारण मरीज को ऑक्सीजन नहीं दे पा रहे हैं।