फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक मंजर: तेज धमाके से दहल गया पूरा इलाका, भरभराकर गिरे तीन मकान, JCB से हटाया जा रहा मलबा, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Jun 2022 12:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर फटने से महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। वहीं तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंचे लोगों ने खौफनाक मंजर देखा तो उनकी रूह कांप गई। 

घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को देख अपने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और जेसीबी भी बुला ली। वहीं जेसीबी की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। अभी कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल गया। इस दौरान आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रसोई गैस सिलिंडर फटने से इंतजार, सरफराज और आदिल के तीन मकान गिर गए। मकान गिरते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई।

4 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीनों मकान गिरने से 12 से अधिक लोग मलबे में दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अभी 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है।
विज्ञापन

6 of 7
फटा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिसाड़ीगेट में गिरे तीन मकान। - फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों का कहना है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखों में विस्फोट होने के बाद ही धमाका हुआ है, जिससे तीन लोगों के मकान गिर गए। हालांकि पुलिस ने अभी है पुष्टि नहीं की है। वहीं राहत-बचाव कार्य जारी है और मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें