फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी खेल में बदली 13 साल की लव मैरिज: थप्पड़ के बदले पत्नी को दी मौत, हत्या कर खून से लथपथ चाकू लेकर थाने पहुंचा पति

Thu, 14 Apr 2022 01:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala
मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शिवलोकपुरी में गुरुवार सुबह शराब के लिए पैसे मांगने पर दंपती में विवाद हो गया। इस पर महिला ने अपने पति को थप्पड़ मार दिया। गुस्साए पति ने पहले हथौड़े से वार कर व बाद में चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी थी। महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। हत्या के बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिन निकलते ही हुई वारदात की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग सहम उठे। 

जानकारी के अनुसार शिवलोकपुरी में नत्थू सिंह सेवानिवृत वकील का परिवार रहता है। नत्थू सिंह के दो बेटे हैं। जिनमें, देवेंद्र वर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। प्रतिमा वर्मा नानू स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। गुरुवार को देवेंद्र ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रतिमा ने पति को शराब पीने से मना कर दिया। विवाद होने पर प्रतिमा ने पति देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इसी एक थप्पड़ ने 13 साल की लव मैरिज को हत्या में बदल दिया।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी पति - फोटो : amar ujala
थप्पड़ से गुस्साए देवेंद्र ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर दिए और गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू व खून से लथपथ कपड़ों के साथ आरोपी कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
 
 
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चाकू कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतका के घर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम में साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करती शिक्षिका की मां - फोटो : amar ujala
थाने पहुंचकर बोला आरोपी -मैं पत्नी की हत्या करके आया हूं
पत्नी प्रतिमा वर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी देवेंद्र कंकरखेड़ा थाने पहुंचा खून से लथपथ चाकू खून से सने कपड़े देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी देवेंद्र को देखने लगे।
 
इस पर देवेंद्र ने पुलिस से कहा ने पत्नी की हत्या करके आया हूं। घर के बेडरूम में उसकी लाश पड़ी है। इतना सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू ले लिया और आरोपी को हवालात में डाल दिया। 
 

4 of 6
मृतका की मां का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : amar ujala
13 साल पहले की थी लव मैरिज
13 साल पहले श्रद्धा पुरी निवासी प्रतिमा और शिवलोक पुरी निवासी देवेंद्र में प्रेम प्रसंग था दोनों ने प्रेम विवाह किया और साथ जीने मरने की कसमें खाईं लेकिन गुरुवार को 13 साल की प्रेम कहानी के सफर का दर्दनाक अंत हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के दौरान महिला प्रतिमा चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन देवेंद्र को उस पर रहम नहीं आया। वहीं शोर सुनकर लोग आरोपी के घर पर पहुंचे, लेकिन अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
 
 
जब आरोपी चाकू लेकर बाहर निकला तो आसपास रहने वाले पड़ोसी सहम उठे। घर का खर्चा प्रतिमा ही चलाती थी। प्रतिमा का 10 वर्ष का पुत्र आशु सरकारी स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ में हत्या - फोटो : amar ujala
भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
प्रतिमा की हत्या की जानकारी मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई विशाल पुत्र ओमप्रकाश ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। विशाल ने बताया कि शादी के बाद से ही देवेंद्र व उसका पिता नत्थू सिंह उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
 
आरोप है कि पिता नत्थू सिंह के कहने पर देवेंद्र ने उसकी बहन की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। विशाल ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें