फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ का खौफनाक बदला: बीटेक के छात्र का कत्ल, पिता से फोन पर हुई थी ये आखिरी बात... देखें मर्डर की तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 02:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Murder in Meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ में एमआईईटी में एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर एक माह पहले छात्रों के बीच शुरू हुई वर्चस्व की जंग छात्र निखिल तोमर के कत्ल तक पहुंच गई। छात्रों के गुटों में मारपीट और धमकी देने का सिलसिला चल रहा था। मंगलवार को निखिल ने दूसरे पक्ष के छात्र आदर्श को थप्पड़ मारा था। बुधवार को निखिल की हत्या कर दी गई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में निखिल की हत्या की यही वजह बताई है। 

एमआईईटी (मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी) के कैंपस में बीटेक के द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल तोमर को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी अभिषेक शर्मा, विभोर, प्रिंस और अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। 
विज्ञापन

2 of 7
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब एक महीने पूर्व एक छात्र व एक छात्रा लाइब्रेरी में बैठे थे। पुलिस के मुताबिक मोहित नाम के एक छात्र ने छात्रा पर फब्ती कसी और फिर छेड़छाड़ कर दी। तब अभिषेक शर्मा पक्ष के आदर्श ने मोहित को थप्पड़ मार दिया था। इसी के बाद से अभिषेक शर्मा और निखिल तोमर पक्ष के छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर जंग शुरू हो गई। इसके बाद कई बार दोनों गुटों में मारपीट हुई, बावजूद कॉलेज प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 7
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह फिर से दोनों गुटों के बीच कैंपस में मारपीट हुई। आरोप है कि निखिल ने आदर्श को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अभिषेक, आदर्श और उसके साथियों ने निखिल की हत्या की योजना बना ली। बुधवार सुबह 9:55 बजे कैंपस में अभिषेक, आदर्श और उसके साथियों ने निखिल व उसके दोस्त आर्यन को घेर लिया। अभिषेक और आदर्श ने निखिल पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जिसमें निखिल की मौके पर मौत हो गई। 

घटना होने के बाद भी कॉलेज प्रशासन की नींद नहीं टूटी। पुलिस ने छात्रों के बीच विवाद होने का कारण पूछा, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के बाद एक महीने से विवाद चलने की बात स्वीकार की है।

4 of 7
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
कैंपस में घेरकर निखिल को मारा 
प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया कि निखिल को आरोपियों ने घेरकर मारा है। कैंपस में गाड़ी पार्किंग में अभिषेक, आदर्श और उसके साथी पहले से खड़े थे। जैसे ही निखिल वहां आया तो आरोपियों ने उसको घेर लिया। अभिषेक और आदर्श ने चाकू से निखिल पर ताबड़तोड़ वार किये। बताया गया है कि निखिल के  की गर्दन पर दो, कमर में पांच और पेट पर दो वार के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
निखिल ने सुबह किया था फोन... पापा पढ़ाई अच्छी चल रही है 
एमआईईटी में बेटे की हत्या की खबर के बाद पहुंचे निखिल के पिता पुष्पेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था। पुष्पेंद्र ने बताया कि वारदात से कुछ समय पहले ही निखिल ने फोन करके कहा था पापा पढ़ाई अच्छी चल रही है। उसने कहा था कि शनिवार को घर आएगा। निखिल तो नहीं आया, उसके दुनिया से चले जाने की खबर आई। 
विज्ञापन

6 of 7
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बागपत जिले के शिकोहपुर गांव निवासी पुष्पेद्र उर्फ पप्पू किनौनी चीनी मिल में सुपरवाइजर हैं। निखिल का भाई मुकुल खेती संभालता है और बहन शिवानी बीए में पढ़ती है। होनहार निखिल को इंजीनियर बनाने का सपना संजोकर पिता पुष्पेंद्र और मां रेखा ने मेरठ भेजा था।  दो साल पहले जब निखिल पढ़ने के लिए मेरठ आया तो तो मां रेखा के लिए वह सबसे ज्यादा भावुक पल था। वह बेटों और बेटी को कभी अपने से अलग नहीं रहने देतीं थीं। बेटे के बेहतर भविष्य के लिए वह उसे मेरठ भेजने को तैयार हो गईं।  गांव के लोगों ने बताया कि निखिल छुट्टी में घर आता था और उसका व्यवहार भी काफी अच्छा था। गांव में कभी किसी से उसका कोई मनमुटाव भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
खौफनाक वारदात से सहमे छात्र-छात्राएं, कॉलेज की छुट़्टी
एमआईईटी में हत्या की वारदात से छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। खबर वायरल होने लगी तो अभिभावक चिंतित हो उठे। प्रबंधन ने कॉलेज की छुट्टी कर दी। निखिल की हत्या के वक्त कॉलेज में कक्षाएं चल रहीं थीं। बाहर परिसर में भी काफी संख्या में छात्र-छात्राएं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें