फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: लड़ते रहे डॉक्टर और कर्मचारी, तड़पते रहे मरीज, अटकी रहीं सांसें, तीमारदार बोले- शर्म करो...

Sat, 01 May 2021 11:59 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शर्मसार करने वाली घटना हुई। कोविड वार्ड में मारपीट और तोड़फोड़ से भर्ती मरीजों की सांसें अटक गईं। तीमारदारों का भी बुरा हाल था।
विज्ञापन
1 of 8
मेडिकल कॉलेज में तड़प रहे मरीज। - फोटो : amar ujala
पूरा देश जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं, मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को शर्मसार करने वाली घटना हुई। कोविड वार्ड में मारपीट और तोड़फोड़ से भर्ती मरीजों की सांसें अटक गईं। तीमारदारों का भी बुरा हाल था। वे कहते रहे कि शर्म करो... हमारे अपने तो पहले से ही मौत की दहलीज पर हैं। तुम ऐसा करोगे तो वे मर जाएंगे। हंगामे के दौरान मरीजों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

2 of 8
मेडिकल कॉलेज में तड़प रहे मरीज। - फोटो : amar ujala
कोविड वार्ड में शुक्रवार शाम को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और डॉक्टरों में विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी। कर्मचारी जहां हंगामा कर रहे थे वहीं, कोरोना से जूझ रहे मरीजों की सांसें अटक रहीं थी। पहले से ही मौत के डर से सहमे मरीज समझ नहीं पा रहे थे कि ये क्या हो रहा है। हर तरफ अफरातफरी का माहौल था। मेडिकल कॉलेज में अराजकता के ऐसे हालात देखकर कई तीमारदार सिर पकड़कर बैठ गए। कई घंटे तक मेडिकल कॉलेज में हालात खराब रहे। सवाल ये है कि डॉक्टर जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगा रहे हैं उन पर प्रशासन कितनी सख्त कार्रवाई करता है ताकि आगे से ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन

3 of 8
मेडिकल कॉलेज में बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
लगातार मिल रही थी कर्मचारियों की शिकायत 
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने चार जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर और कर्मचारी आमने-सामने आ गए। प्राचार्य ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायतें लगातार आ रही हैं। कोविड वार्ड में मरने वालों की बॉडी पैक करने के लिए उनको बुलाया जाता है तो वे अक्सर देरी करते हैं। उनको बॉडी पैकिंग के अलग से दौ सौ रुपये भी दिए जाते हैं। उनके देरी से पहुंचने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। डिग्गी के रहने वाले दो-तीन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

4 of 8
मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
दौड़ पड़े पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी 
पूरे मामले की सूचना पर एडीएम सिटी अजय तिवारी, सीओ सिविल लाइन और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह हालात पर काबू पाया। लेकिन सवाल ये है कि मेडिकल कॉलेज में हुए इस बवाल के मामले में मेडिकल पुलिस क्या कर रही थी। कोविड वार्ड में इतना बवाल कैसे हो गया और पुलिस तोड़फोड़ के इतनी देर बाद कैसे पहुंची। तीमारदारों का कहना था कि ऐसा मंजर था कि जैसे दंगा हो गया हो। ऐसे में कई मरीजों के तो दिल की धड़कन भी तेज हो गईं।
विज्ञापन

5 of 8
मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री को भी किया ट्वीट
भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल मेडिकल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद कोरोना पॉजिटिव के मरीजों का हाल बेहाल हो गया था। यह गंभीर विषय है जिसको लेकर भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है।
विज्ञापन

6 of 8
अस्पताल में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
अप्सनोवा अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मौत पर हंगामा
मेरठ के रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा अस्पताल में मरीज की मौत पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ की कोशिश भी की गई, इसकी जानकारी लगते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

7 of 8
मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा। - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद के लोनी भोपुरा निवासी कपिल कुमार (34) पुत्र चंदवीर अप्सनोवा अस्पताल में कोविड वार्ड में कई दिन से भर्ती थे। शुक्रवार को युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बार-बार उसको वेंटिलेटर पर लगाने की बात कहते रहे। आरोप है कि मरीज को वेंटिलेटर पर नहीं लगाया गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई है। इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
बताया गया कि कपिल की रिश्तेदारी रजपुरा गांव में भी है। मौत का पता लगते ही रजपुरा से ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे। ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ का प्रयास हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। तभी वह अस्पताल से युवक का शव लेकर चले गए। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

यूपी: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, जमकर तोड़फोड़, कोरोना मरीजों में मची खलबली

खौफ: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी, कोरोना ने उजाड़ दिया सुहाग, परिवार में मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें