गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
एक ही गांव में 10 लोगों की जहरीली शराब से मौत होना चिंताजनक है। अधिकारियों ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिए दो प्रधान प्रत्याशी संजय और महाराज को जेल भेज दिया है। वहीं, हलका इंचार्ज सुधीर सोढ़ी, बीट कांस्टेबल अंकित पांचाल को सस्पेंड कर दिया। बड़ा सवाल है कि पूरे प्रकरण में लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। अधिकारियों ने इस पर अभी चुप्पी साधी है।