फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत नजारा... हर तरफ बर्फ ही बर्फ, पर मुश्किल में किसान, जिले में हुआ भारी नुकसान

Sat, 14 Mar 2020 11:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में ओले गिरने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
1 of 8
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। दिन रात मेहनत की कमाई पर पानी फिर गया है। शनिवार को ओले गिरने के कारण शहर में सड़कें और घरों की छतों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
खूब जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जिले में गेहूं, सरसों एवं सब्जियों की फसल चौपट हो गई है। आम पर आ रहा बौर भी गिर गया। खेतों में जलभराव के चलते गन्ने की कटाई पूरी तरह बंद पड़ी है।
विज्ञापन

3 of 8
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से शहर की सड़कें और घरों की छतें बर्फ से ढक गईं। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओलों से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है।

4 of 8
खूब ओले बरसे - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रोजाना बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शनिवार सुबह करीब छह बजे से तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। नगर में जानसठ रोड पर ओलों का असर ज्यादा रहा। मंडी क्षेत्र की सड़कें ओलों से सफेद हो गईं। छतें भी ओलों की चादर से ढक गईं। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओलों का असर रहा।
विज्ञापन

5 of 8
जमकर ओले बरसे - फोटो : अमर उजाला
वहीं कई दिनों से हो रही बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति पहुंची है। खेतों में पानी भरे रहने से फसलों पर फफूंदजनक रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। सरसों, गेहूं एवं सब्जी की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है, जबकि गन्ने के खेतों में पानी भर जाने से छिलाई बंद हो गई है। शुगर मिलों एवं कोल्हुओं पर गन्ना नहीं होने से इनका संचालन ठप पड़ा है।
विज्ञापन

6 of 8
हर तरफ नजर आई बर्फ ही बर्फ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर में तो धूप निकली, लेकिन शाम होते ही फिर बादल छा गए। घने बादलों को देखकर किसान चिंतित हैं। उन्हें फिर से ओलावृष्टि की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

7 of 8
खूब बरसे ओले - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में भी शनिवार सुबह तेज हवा के साथ भारी वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों गांव में ओलावृष्टि के चलते फसलें तबाह हो गईं। किसानों ने सरकार से फसलों की हानि का जायजा लेकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

8 of 8
मुजफ्फरनगर में खूब ओले बरसे - फोटो : अमर उजाला
तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड 
बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट आई है। इसके चलते ठंड में इजाफा हो गया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। बारिश 35 मिमी रिकॉर्ड की गई। आर्द्रता 95 प्रतिशत होने से फिर से बारिश होने की संभावना है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें