पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आसपास के जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तो जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया। कई जिलों में खूब ओले बरसे हैं और सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढक गई हैं। यकीं नहीं तो आगे तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
बागपत में जमकर बरसे ओले
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह पांच बजे जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे किसान सहम गए। सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
3 of 10
बागपत में खूब हुई ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि जिले में कितनी भारी मात्रा मेें ओले बरसे हैं।
4 of 10
बारिश के साथ जमकर ओले गिरे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सहारनपुर जिले में भी मौसम ने ढाई दशक का बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, मसूर, सब्जियां और आम के बौर पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 10
खूब ओले बरसे
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बिजनौर जिले में भी लगातार तीसरे दिन बारिश और ओलावृष्टि हुई। गन्ने की कटाई बंद हो गई है तो खेतों में खड़ी फसल गिरने पर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
6 of 10
बागपत में ओलों ने बढ़ाई ठंड
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
विज्ञापन
7 of 10
मुजफ्फरनगर में खूब ओले बरसे
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। सड़कों और छतों पर ओलों की चादर बिछ गई। गन्ने की कटाई बंद है। फसलों को 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
8 of 10
खूब गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि पश्चिमी यूपी के जिलों में हुई भारी ओलावृष्टि से हिमाचल जैसा नजारा देखने को मिला है।
9 of 10
बिजनौर में खूब गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बिजनौर जिले में तो लोगों ने ओलों को इकट्ठा कर उनके फोटो भी खींचे।