फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आग लगते ही शोरूम में मच गई थी भगदड़, कर्मचारियों ने दौड़कर बचाई जान, देखिए तस्वीरें

Tue, 12 Jul 2022 07:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शोरूम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
मेरठ शहर के बीचोबीच बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग इतनी फैल गई कि खौफनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। वहीं शोरूम के कर्मचारियों ने भी किसी तरह अपनी जान बचाई।

बच्चा पार्क पर कल्पना बीड़ी वाले व्यापारी संजय जैन के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में सोमवार दोपहर को आग लग गई थी। शोरूम के भूतल पर काम कर रहे कर्मचारी दौड़कर वहां पर पहुंचे। आग में से सामान निकालते समय दो कर्मचारी झुलस गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग को बुझाने में दो फायरकर्मी भी झुलस गए। आग से करीब 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
आग बुझाते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी संजय जैन का बच्चा पार्क पर केबीएम नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। सोमवार दोपहर पहली मंजिल पर आग लगी। जब तक कर्मचारियों को पता चला, तब तक आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
आग बुझाते कर्मी। - फोटो : amar ujala
सूचना पर फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियां और मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय मौके पर पहुंचे। पहली मंजिल पर लगे कांच को किसी तरह तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। नौ गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायरकर्मी विवेक और मोनू घायल भी हो गए थे। उनको उपचार के लिए भेजा गया है। सूचना पर एएसपी कैंट चंद्रकांत मीणा और सदर, लालकुर्ती थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

4 of 6
सामान हटाते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
आसपास के शोरूम खाली कराए
आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि केबीएम शोरूम के बराबर में पैथकाइंड लैब में धुआं घुस गया। इतना ही नहीं आग की लपटें भी पहुंच गईं। आनन-फानन में स्टाफ को बाहर निकालना पड़ा। आग बुझने के बाद ही व्यापारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। आबूलेन व्यापार संघ के पदाधिकारी सरदार राजबीर सिंह और अन्य व्यापारी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

5 of 6
शोरूम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
तीन दिन में चौथी बड़ी घटना
तीन दिन में आग की चौथी बड़ी घटना हुई है। इससे पहले परतापुर में धागा फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। बाद में परतापुर स्थित केमिकल फैक्टरी में लाखों का नुकसान हुआ। तीसरी घटना रेलवे रोड पर हुई। यहां एक मकान में एसी का कंप्रेशर फटने के कारण भीषण आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोरूम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
अनुमानित ढाई करोड़ का नुकसान
संजय जैन ने बताया कि वह इस कंपनी के मालिक नहीं है। केबीएम बहुत बड़ी चेन है। दिल्ली में भी कई बड़े शोरूम है। वह भी इससे जुड़े हुए हैं। मेरठ में वह ही इसको संभालते है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। अभी तक हमारा अनुमानित नुकसान ढाई करोड़ रुपये का निकला है। ऊपर फ्लोर का सारा सामान जलकर राख हो गया जबकि ग्राउंड फ्लोर में जो सामान रखा था, वह पानी जाने की वजह से खराब हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें