फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें

Fri, 22 Oct 2021 08:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
गाड़ी खरीदते इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच चल रहे विवाद की शिकायतें थाने पहुंचीं तो कई बड़े राज खुलकर सामने आ गए। पिछले करीब सात साल से पति-पत्नी एक-दूसरे पर आरोप लगाते आ रहे हैं। पति ने इस बार शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि पत्नी के पास आय से अधिक संपत्ति हैं और वह होंडा सिटी गाड़ी से चलती थी। वहीं एंटी करप्शन की जांच के बाद पत्नी ने कहा कि मेरे पास सभी सबूत हैं। हेड कांस्टेबल का दावा है कि उसके पास अवैध कोई संपत्ति नहीं है। 

फिर सुर्खियों में आया मामला
इंस्पेक्टर पति की शिकायत थाने पहुंची तो मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। अब भ्रष्टाचार के आरोपों में महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं मीनाक्षी का कहना है कि अमित के साथ-साथ उसके परिवार वालों की भी संपत्ति की जांच हो, जिसे अमित ने भ्रष्टाचार के रुपयों से खरीदवाया है। मीनाक्षी ने बताया कि पति इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है, जिसमें एनबीडब्ल्यू तक हो चुके हैं। इसके बावजूद भी पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
इंस्पेक्टर अमित कुमार। - फोटो : amar ujala
मूलरूप से शामली का रहने वाले हैं अमित कुमार
इंस्पेक्टर अमित कुमार मूलरूप से शामली के रहने वाले हैं। अब उनके माता-पिता मेरठ के पल्लवपुरम में रहते हैं। बताया गया कि अमित की पत्नी मीनाक्षी कोऑपरेटिव सहायता प्रकोष्ठ में हेड कांस्टेबल हैं। मीनाक्षी अपने बच्चों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में मानसरोवर कॉलोनी में रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हेड कांस्टेबल मीनाक्षी। - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर अमित कुमार का हुआ डिमोशन
पत्नी की शिकायत पर इंस्पेक्टर अमित कुमार का डिमोशन हुआ था। इसके बाद इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी मीनाक्षी की भी शिकायत की। पति की शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम जांच कर रही है। वहीं गुरुवार रात एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर सूरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मीनाक्षी चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि भ्रष्टाचार करके मीनाक्षी ने मानसरोवर कॉलोनी में फ्लैट लिया हुआ है और भी कई संपत्ति हैं।

4 of 6
इसी कार से चलती थी हेड कांस्टेबल। - फोटो : amar ujala
होंडा सिटी गाड़ी से चलती थी महिला हेड कांस्टेबल
हेड कांस्टेबल मीनाक्षी अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही हैं। जांच में पता चला कि उसके पास होंडा सिटी कार है। इसके चलते वह आय से अधिक संपत्ति के दायरे में आई। एंटी करप्शन की टीम ने पहले जांच की और फिर हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

5 of 6
इंस्पेक्टर अमित कुमार का परिवार। - फोटो : amar ujala
हेड कांस्टेबल का पति पर आरोप
हेड कांस्टेबल मीनाक्षी ने अपने पति पर आरोप लगाया है। मीनाक्षी का कहना है कि मैं न तो थानेदार और ना किसी मुकदमे की विवेचना करती हूं। मेरे पास भ्रष्टाचार का पैसा कहां से आ गया। मेरे पति अमित कुमार ने साजिशन मुझ पर मुकदमा कराया है। जिस फ्लैट में मैं रहती हूं, बैनामे में पति द्वारा 10 लाख रुपये देने के प्रमाण मेरे पास हैं। जितनी संपत्ति मेरे पास है, इसके सारे सबूत मैं एंटी करप्शन को देने को तैयार हूं। इस संबंध में कई बार मैंने एंटी करप्शन में जाकर स्पष्टीकरण भी दिया है। इसके बावजूद मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया। मेरी ड्यूटी कई सालों से कोऑपरेटिव सहायता प्रकोष्ठ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पत्नी मीनाक्षी के साथ इंस्पेक्टर पति। - फोटो : amar ujala
महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा एंटी करप्शन ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें