फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी लाइव डिबेट: भाजपा-रालोद कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल, देखें तस्वीरें

Tue, 26 Mar 2019 08:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
लाइव डिबेट में भिड़े बीजेपी और रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एक टीवी चैनल ने मंगलवार को रालोद के गढ़ बागपत जनपद में लाइव टीवी डिबेट का आयोजन किया। इसमें सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। डिबेट के दौरान अचानक रालोद और बीजेपी के कार्यर्ताओं में कहासुनी हो गई। इस बीच देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शूरू हो गई। फिर इसके बाद जमकर लात-घूंले चले। जिसमें रालोद के चार कार्यकर्ता घायल हो गए है।
विज्ञापन

2 of 7
कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

3 of 7
टीवी डिबेट में भिड़े भाजपा और रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, यूपी के बागपत जिले में मंगलवार शाम को एक टीवी चैनल की लाइव डिबेट चल रही थी। इस दौरान रालोद और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले।

4 of 7
जख्म दिखाता कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस संघर्ष में रालोद के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
घायल युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं रालोद कार्यकर्ता थाने पहुंच गए है। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डिबेट की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घायलों में रालोद कार्यकर्ता गौरव, विकास प्रधान, शिराज और राकेश तोमर घायल हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें