मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के स्याल गांव के जंगल में जनसेवा केंद्र संचालक दीन मोहम्मद की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। दीन मोहम्मद की बाइक और अन्य सामान गायब मिला, जिससे अंदेशा है कि लूट के विरोध में हत्या की गई है। हालांकि, दीन मोहम्मद के एक दोस्त और रिश्तेदार पर भी शक जताया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया गया। इस मामले में नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र करीमनगर गली नंबर-9 निवासी दीन मोहम्मद पुत्र भूरे मूलरूप से गांव छिलौरा, भावनपुर का रहने वाला है। उसे ताऊ बाबूदीन ने गोद ले रखा था। दीन मोहम्मद ने 60 फुटा रोड समर गार्डन लिसाड़ी गेट और अपने घर करीमनगर में जनसेवा केंद्र चला रखा था।