फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बच्चों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें तस्वीरें

Tue, 05 Sep 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बस खाई में गिरी
नूरपुर (बिजनौर) में आरआर सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की बस स्योहारा रोड पर गांव ढीकली से आगे अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। गंभीर घायल एक छात्र को मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर एसडीएम और सीओ ने मौके का मुआयना कर स्कूल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली। स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद छात्रों को लेकर निकली थी।
विज्ञापन

3 of 6
खाई में गिरी स्कूल बस
बस में ताजपुर, रवाना, ताहरपुर, गुनियाखेड़ी आदि गांवों के 24 छात्र-छात्राओं सवार थे। गांव ढीकली से कुछ दूर आगे चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गयसा और बस सड़क किनारे पानी से भरी खाई में जाकर पलट गई। छात्रों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामवासियों ने शीशे तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।

4 of 6
हादसे में कई बच्चे घायल हो गए
हादसे में गांव गुनियापुर निवासी छात्र नितीश और हर्ष पुत्र सुधीर कुमार के अलावा रवाना निवासी छात्रा ख्याति, ताहरपुर निवासी चिराग और हर्षिता घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया।
विज्ञापन

5 of 6
हादसे में कई लोग जख्मी हुए
चार छात्रों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया जबकि गंभीर घायल नितीश कुमार को मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, बस पलटने की सूचना मिलने पर छात्रों के परिजनों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों की कुशलता के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे में घायल हुए बच्चे
हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम वीके सिंह, सीओ अंशु जैन भी मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें