बिजनौर के राजा का ताजपुर में लगातार तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण दर्जनों कच्चे मकान ढह गए। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ और वे घर से बेघर हो गए। बताया गया कि कर्ई व्यक्तियों का कीमती सामान मलबे में दब गया। जिसे लेकर वो काफी परेशान है।
विज्ञापन
2 of 6
बिजनौर में तेज बारिश
लगभग एक दर्जन मकानों में दरारें आ गर्ई है। मकान गिरने पर कर्ई परिवार धर्मशाला में शरण लिये हुए है। उधर ताजपुर- पौटा मार्ग पर पानी निकासी न होने के कारण काफी दूरी तक पानी भरा होने से आने-जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
बारिश से कच्चा मकान ढहा
शनिवार को कई घंटे तक लगातार बारिश के कारण चंदक और स्योहारा में मकान ढह गए। वहीं, कई जगह जलभराव के कारण घरों में पानी घुसने से लोग परेशान दिखे।
4 of 6
बारिश से मकान ढह गया
बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे से ही हल्की हल्की बारिश पड़नी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को बारिश सुबह के समय थोड़ी देर के लिए बंद हुई, लेकिन फिर करीब एक बजे तक लगातार हल्की बारिश पड़ती रही।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश से मकान ढह गया
इस मानसून सीजन में शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरे जिले में एक साथ बारिश हुई है। स्योहारा मार्ग पर पुलिया धंसने से कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार आर्द्रता बढ़ी हुई है। अभी और बारिश होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वर्षा 108 एमएम रिकार्ड की गई।
उधर, तहसीलदार नवनीत गोयल ने बताया कि दोपहर बाद खो नदी में पानी आने की सूचना पर गांव के लेखपालों को चौकसी बरतने के लिए क्षेत्र में भेजा गया है। बाढ़ से प्रभावित गांव चमरावाला में खो नदी में पानी आने की सूचना प्राप्त हुई है। क्षेत्र की बराबर निगरानी रखी जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें