फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फॉरर्च्यूनर, स्कार्पियो व थार की रेस ने ली दो की जान, पथराव के बावजूद गाड़ियां दौड़ाते रहे भाजपा नेता

Tue, 31 Jan 2023 07:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में भाजपा नेता ने अपनी थार गाड़ी से कुचलकर स्कूटी पर सवार दो दोस्तों वंश और गौरव की जान ले ली।
विज्ञापन
1 of 6
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में भाजपा नेता ने अपनी थार गाड़ी से कुचलकर स्कूटी पर सवार दो दोस्तों वंश और गौरव की जान ले ली। लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को सड़क पर छोड़कर भाजपा नेता अपने साथियों के साथ गाड़ी सहित फरार हो गया।  इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के शवों को सड़क पर रखकर हंगामा करने का प्रयास किया। वंश परिवार का इकलौता बेटा था और गौरव का एक छोटा भाई मनु है। ग्रामीणों में भाजपा नेता के खिलाफ गुस्सा है।

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में हुए हादसे में वंश त्यागी और गौरव त्यागी की मौत के जिम्मेदार भाजपा नेता बताए जा रहे हैं। परीक्षितगढ़ रोड पर फॉरर्च्यूनर, स्कार्पियो और थार गाड़ी दौड़ाने की भाजपाइयों के बीच होड़ लगी थी। लापरवाही से गाड़ी चलाने से ही यह हादसा हुआ है। दोनों युवकों को कुचलने के बाद भाजपाइयों की गाड़ियां खजूरी गांव से होते हुए मेरठ पहुंचीं। ग्रामीणों ने इन गाड़ियों पर पथराव भी किया। इसके बावजूद वह नहीं रुके। बताया गया है कि जिस गाड़ी ने युवकों को कुचला है, उसका सुबह लापरवाही से गाड़ी चलाने पर बिजनौर में तीन हजार रुपये का चालान भी हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
meerut police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक खजूरी गांव स्थित मंदिर में शहीदों के नाम पर सोमवार दोपहर एक कार्यक्रम था। इसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता फॉरर्च्यूनर, स्कार्पियो और थार गाड़ी से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तीनों गाड़ियों में दौड़ाने की होड़ थी। फॉरर्च्यूनर को ओवरटेक करते थार गाड़ी ने स्कूटी पर सवार वंश और गौरव को कुचल दिया। पीछे से स्कार्पियों भी दोनों युवकों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे की जानकारी लगने पर खजूरी के ग्रामीण भी तीनों गाड़ियों को रोकने के लिए सड़क पर खड़े हो गए। गाड़ियां नहीं रुकीं तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भाजप समर्थक शहर में पहुंच गए। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम ने वायरलेस सेट पर जानकारी फ्लैश की। इससे पहले पुलिस की नींद टूटती कि तीनों गाड़ियों में सवार भाजपा नेता और कार्यकर्ता फरार हो गए। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। 

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। पुलिस ने गाड़ी का नंबर पता लगाया। गाड़ी में कौन-कौन सवार थे, इसकी जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है। ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक - फोटो : Mahindra
बिजनौर के हिमांशु के नाम गाड़ी का पंजीकरण
परीक्षितगढ़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि थार गाड़ी लाल रंग की बताई गई है। बिजनौर के हिमांशु चौधरी के नाम गाड़ी का पंजीकरण है। जांच की तो पता चला कि सोमवार सुबह बिजनौर में लापरवाही से गाड़ी चलाने पर पुलिस ने तीन हजार रुपये का चालान भी किया है। हिमांशु चौधरी का भाई भाजपा नेता है। उसने लोकसभा में भाजपा का प्रत्याशी होने का दावा किया था, हालांकि भाजपा ने उसको टिकट नहीं दिया था। अभी वह चुनाव की फिर से तैयारी में लगा हुआ है। थार गाड़ी में भाजपा नेता, उसका भांजा, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सभासद सहित चार लोग सवार थे।
 

4 of 6
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दीपक हत्याकांड पर खजूरी गांव में चला था धरना
खजूरी गांव में अक्तूबर 2022 को दीपक त्यागी की दूसरे समुदाय ने हत्या कर दी थी। इसे लेकर किसान नेता मांगेराम त्यागी, सपा और रालोद के नेताओं ने कई दिनों तक धरना दिया था। इसको लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि पुलिस ने अवैध संबंध में हत्या होना बताकर फहमीद और आसिफ को जेल भेजा था। मेरठ पुलिस की लापरवाही को देखते इस मुकदमें की जांच बागपत पुलिस को सौंपी गई थी। अब इसी गांव के दो युवकों की मौत हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
 
विज्ञापन

5 of 6
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता पर कई आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
खजूरी गांव के लोगों में बिजनौर के भाजपा नेता को लेकर ज्यादा गुस्सा है। लोगों ने सवाल उठाया कि वह मेरठ के लोकल भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को लेकर परीक्षितगढ़ इलाके में क्यों घूम रहे थे। खजूरी गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वंश के शव को लेकर रातभर विलाप करते रहे परिजन
वंश दो बहन तनु और मनु का इकलौता बड़ा भाई था। वंश कक्षा 11 में गांव में ओम पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। गौरव का एक छोटा भाई मनु है। वह बजरंग दल का कार्यकर्ता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में गौरव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वंश के पिता और चाचा राजस्थान में पशु खरीदने के लिए गए हुए है। इसके चलते उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ। रातभर परिवार के लोग वंश के शव को देखकर विलाप करते रहे। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स लगा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें