फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: युवक की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, मौके पर पहुंचे IG-SSP, गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Fri, 09 Sep 2022 02:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में युवक की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
मेरठ में मोदीपुरम क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में राजपूत समाज के युवक की हत्या से तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

बताया गया कि शुक्रवार सुबह अनुसूचित जाति के दो युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान राजपूत समाज के दीपक नाम के युवक ने उन्हें शराब पीने से रोका तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने घर में घुसकर दीपक की हत्या कर डाली। दीपक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

2 of 6
हत्या के बाद गांव में तनाव - फोटो : Amar Ujala Meerut
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित परिजन मानने को तैयार नहीं है। पीड़ित परिजनों की मांग है कि हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
हत्या के बाद गांव में तनाव - फोटो : Amar Ujala Meerut
फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर बुझवाई आग 
आग बुझाने के लिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलवाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि मैन रास्ते से करीब 200 मीटर अंदर गली में आरोपी का मकान था। जिस वजह से टीम को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।

4 of 6
हत्या के बाद गांव में तनाव - फोटो : Amar Ujala Meerut
सूचना मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी, सीओ दौराला समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
हत्या के बाद गांव में तनाव - फोटो : Amar Ujala Meerut
आईजी प्रवीण कुमार के सामने पीड़ित परिवार ने कहा कि जब तक आरोपियों का घर बुलडोजर से ध्वस्त नहीं किया जाएगा, तब तक वे दीपक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या के बाद गांव में तनाव - फोटो : Amar Ujala Meerut
मामला दो अलग-अलग जातियों से जुड़ा हुआ है, जिससे गांव में तवान बना हुआ है। वहीं तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें